... हनुमानगढ़ में Police की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार - Rajasthan Sutra

हनुमानगढ़ में Police की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे Operation Chakravyuh के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार सवार कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.546 किलोग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक China Made .30 Bore Pistol, 3 जिंदा कारतूस और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 करोड़ रुपये की हेरोइन

पुलिस के अनुसार जब्त की गई 1.546 किलोग्राम हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी से नशे की सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंच रहा था चिट्टा

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब पहुंचने वाले चिट्टे को प्राप्त करता था। इसके बाद वह राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और नशे की सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 7 मामले

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रांझू खां उर्फ रांझा पुत्र कादर खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी उदयपुर गोदारान, थाना राजियासर, जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में NDPS Act के 2 मामलों सहित कुल 7 प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस आरोपी से बरामद नशे और हथियार के स्रोत तथा सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

पल्लू क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में Ward-wise Reservation जारी, 227 वार्डों की स्थिति सामने आई

पंचायत समिति पल्लू की ग्राम पंचायतों में Ward Panch के लिए Reservation की स्थिति सामने आ गई है। 227 वार्डों में UR, SC, OBC और Women Reservation की category निर्धारित की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *