... नोहर में CNG पेट्रोल पंप पर गैस लीक, बड़ा हादसा टला - Rajasthan Sutra

नोहर में CNG पेट्रोल पंप पर गैस लीक, बड़ा हादसा टला

नोहर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक CNG पेट्रोल पंप पर शनिवार देर शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वाहन में CNG भरते समय अचानक गैस लीक हो गई, जिससे मौके पर हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते गैस सप्लाई बंद कर दी गई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस लीक की स्थिति में अप्रशिक्षित स्टाफ तत्काल नियंत्रण नहीं कर पाया, जिससे कुछ देर तक रिसाव जारी रहा। इसी बीच अफरा-तफरी के माहौल में सड़क से गुजर रही एक कार निर्माणाधीन डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार का टायर फट गया और तेज आवाज के कारण लोगों में और घबराहट फैल गई।

हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने पेट्रोल पंप सुरक्षा मानकों और स्टाफ ट्रेनिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पंपों पर सुरक्षा ऑडिट और स्टाफ के नियमित प्रशिक्षण की मांग की है।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *