... श्रीगंगानगर के किसानों के लिए राहत: खरीफ–2024 और रबी–2024-25 की औसत फसल उपज स्वीकृत, बीमा दावों का रास्ता साफ - Rajasthan Sutra

श्रीगंगानगर के किसानों के लिए राहत: खरीफ–2024 और रबी–2024-25 की औसत फसल उपज स्वीकृत, बीमा दावों का रास्ता साफ

श्रीगंगानगर/जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत श्रीगंगानगर जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने खरीफ–2024 और रबी–2024-25 सीजन की औसत फसल उपज (Average Yield Data) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दोनों सीजनों के लंबित बीमा दावों के निपटारे का रास्ता साफ हो गया है।

कृषि आयुक्तालय, जयपुर द्वारा 28 नवंबर 2025 को जारी आदेश में बताया गया कि राज्य स्तरीय शिकायत निवारण समिति (SGRC) की 11 नवंबर 2025 को हुई बैठक में खरीफ 2024 और रबी 2024–25 की फसल उपज पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति की संस्तुतियों को मानते हुए NCIP पोर्टल पर दर्ज औसत फसल उपज डेटा को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है।

डीएसआर–ओएसआर फसल उपज विवाद भी सुलझा

9 सितंबर 2025 को हुई SGRC बैठक में डीएसआर–ओएसआर फसलों की उपज को लेकर उठे विवाद पर भी निर्णय लिया गया था। समिति ने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर तय प्रस्तावित फसल उपज आंकड़े ही मान्य रहेंगे। इन्हीं अनुमोदित आंकड़ों के आधार पर विभाग ने बीमा कंपनी को दावे निपटान के निर्देश भेज दिए हैं।

बीमा कंपनी को तुरंत भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश

आदेश में इंडिया जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया गया है कि SGRC की संस्तुतियों और स्वीकृत औसत फसल उपज के आधार पर किसानों के दावों का भुगतान तुरंत सुनिश्चित किया जाए।

किसानों में बढ़ी उम्मीद

औसत फसल उपज स्वीकृत होने से श्रीगंगानगर जिले के हजारों किसानों के खरीफ–2024 और रबी–2024-25 के बीमा दावों के शीघ्र भुगतान की उम्मीद बढ़ गई है। किसानों को अब आर्थिक राहत मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। इसलिए किसानो को फायदा होगा।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *