... खाजुवाला से हरिद्वार के लिए नई प्रतिदिन स्लीपर बस सेवा शुरू, पल्लू सहित कई कस्बों को मिलेगा लाभ - Rajasthan Sutra

खाजुवाला से हरिद्वार के लिए नई प्रतिदिन स्लीपर बस सेवा शुरू, पल्लू सहित कई कस्बों को मिलेगा लाभ

पल्लू। खाजुवाला क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा के रूप में खाजुवाला–हरिद्वार नई प्रतिदिन बस सेवा का शुभारंभ सोमवार को किया गया। समाजसेवी फूलदास स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

धानसिया एवं करणी कृपा ट्रैवल्स द्वारा संचालित यह डेली स्लीपर बस सेवा दोपहर 2 बजे खाजुवाला से रवाना होकर रवाला, घड़साना, अनूपगढ़, रामसिंहपुर, विजयनगर, 22 जीबी, रघुनाथपुरा, विरवाना, 285 आरडी, राजियासर, पल्लू, रावतसर, नोहर, फतेहाबाद, जिंद, पानीपत, मुजफ्फरनगर और रूड़की होते हुए सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

नई सेवा शुरू होने से सीमावर्ती इलाकों के यात्रियों को धार्मिक यात्रा, व्यवसायिक कार्य और लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। शुभारंभ कार्यक्रम में नरेश स्वामी, सुरेंद्र सिंह राठौङ सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट: नरेश स्वामी

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

2 comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *