पल्लू। एम.डी. कॉलेज के बहुदेशीय हॉल में सरस्वती शिक्षण संस्थान, पल्लू की पूर्व अध्यक्ष स्व. लक्ष्मी देवी खालिया की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवि खिचड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संगरिया तथा श्रीमती प्रियंका खिचड़, प्रभारी मोबाइल फोरेंसिक यूनिट, हनुमानगढ़ रहे। विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार पुष्पा बेनीवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभा की शुरुआत स्व. लक्ष्मी देवी खालिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान निदेशक देवेंद्र खालिया अपनी माताश्री को याद करते हुए भावुक हो उठे। वक्ताओं ने कहा कि उनके संघर्षपूर्ण जीवन और शिक्षा के प्रति समर्पण ने पल्लू क्षेत्र में शिक्षा को नई पहचान दी तथा हजारों विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।
अतिथियों के स्वागत में संस्थान संरक्षक श्रवण खालिया, निदेशक देवेंद्र खालिया, प्राचार्य डॉ. साहब राम कुमावत एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
नायब तहसीलदार पुष्पा बेनीवाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और सोशल मीडिया के संयमित उपयोग का संदेश दिया। संरक्षक श्रवण खालिया ने शिक्षा के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी को आवश्यक बताया।
66 विद्यार्थियों को दी गई छात्रवृत्ति
कार्यक्रम में 66 विद्यार्थियों को लक्ष्मी देवी छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। बी.ए., बी.एससी., बी.ए.-बी.एड., बी.एससी.-बी.एड., एम.ए. (राजनीति विज्ञान, हिंदी, इतिहास, अंग्रेजी, भूगोल), एम.एससी. (प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित), पीजीडीसीए, पीजीडीवाईटी, बीएड. व डीएमएलटी के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर यह सम्मान प्रदान किया गया। यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष स्व. लक्ष्मी देवी खालिया की स्मृति में दी जाती है।
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में
SN कॉलेज निदेशक विकास खालिया, दानाराम सुथार, ज्ञानीराम रेवाड़, इरफान, ठाकर राम कड़वासरा, चेतराम टाकरिया, शिवभगवान शर्मा, कन्हैयालाल स्वामी, मनफूल मेघवाल, सुरेंद्र सिहाग, कालूराम सैन, साजनराम भादू, ओमप्रकाश, अंकेश खालिया, लक्ष्य खालिया, डॉ. महावीर प्रसाद पूनिया, चंद्रभान बिजारणियां, सुरेंद्र सहारण, मेहरचंद वर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह, लीलाधर बेनीवाल, भारत कुमार यादव, धनराज सुथार, भादरराम ढुकिया, राकेश भैराणी, निशांत शर्मा, जैता शर्मा, सुदेशना सिहाग, पूनम लखोटिया, मोनिका, चम्पा, विनोद कुमार, अजय सिहाग, रामचंद सहारण, मुकेश गोदारा, संभूदयाल, पूनमचंद, रोहिताश नैण, राजेश, मुकेश, पूजा, सरला, दुनीराम, विमला, मंजू एवं निहालचंद सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
समापन पर संदेश
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, शिक्षकों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। श्रद्धांजलि सभा का मुख्य संदेश रहा कि—
“शिक्षा ही समाज व राष्ट्र निर्माण का आधार है, और श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थी ही बदलाव के वाहक बनते हैं।”
Rajasthan Sutra सच्चाई, सरोकार और संवाद