... पल्लू में पानी संकट पर किसानों का धरना, 15 अप्रैल को बड़े आंदोलन की चेतावनी - Rajasthan Sutra

पल्लू में पानी संकट पर किसानों का धरना, 15 अप्रैल को बड़े आंदोलन की चेतावनी

पल्लू (हनुमानगढ़)। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल संकट को लेकर सोमवार को पल्लू तहसील कार्यालय पर किसानों और युवाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरी शंकर थोरी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में ग्रामीणों ने खाली मटके फोड़कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

पानी की किल्लत से बेहाल ग्रामीण

कई गांव प्रभावित धरने के दौरान बताया गया कि पल्लू तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भीषण पेयजल संकट बना हुआ है। धीरदेसर लाखेरा, कलासर, लूणासर, केलनिया, रत्नादेसर, दूधली मोटेर, कुलचासर, बनासर, लाडम, धांधूसर, नेयासर सहित कई गांवों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने मौके पर “आपणी योजना” के ठेकेदार को बुलाकर वार्ता की, जिस पर दो दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया।

फसल बीमा क्लेम को लेकर भी नाराजगी

किसानों ने आरोप लगाया कि Agriculture Insurance Company of India द्वारा फसल बीमा क्लेम समय पर नहीं दिया जा रहा है। वर्ष 2020-21 से अब तक लंबित क्लेम किसानों के खातों में जमा नहीं हुए हैं। इस पर कार्यवाहक तहसीलदार ने एक सप्ताह के भीतर कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समाधान का भरोसा दिया है।

बिजली कनेक्शन और स्मार्ट मीटर पर भी उठी आवाज

धरने में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया कि ढाणियों में बिजली कनेक्शन अब तक नहीं दिए गए हैं, जबकि कई बार सर्वे के नाम पर फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। किसानों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में भी अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे तुरंत रोकने की मांग की।

15 अप्रैल को अनिश्चितकालीन घेराव की चेतावनी

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 15 अप्रैल को हजारों किसानों द्वारा पल्लू तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

धरने में बड़ी संख्या में किसान मौजूद

धरना-प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी अनिरुद्ध जोशी, पूर्व सरपंच राजेंद्र चबरवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिहाग, सुरताराम राईका, मंगलाराम बिजारणिया, मुरारी जोशी, रणवीर बिजारणिया, गोपीराम कुकणा, किशनलाल थोरी, गिरधारी लाल नाथ, निरंजन शर्मा, संतलाल मेघवाल, किशन नाथ, रनजीत भोपा, कुंभाराम नेण, कालूराम सिहाग, रामचंद्र राईका, श्योदान सिहाग, हरिराम नायक, रूपनाथ, अमरचंद नाथ, सीताराम नोखवाल, रूपराम, भगाराम, दीपाराम सहित अनेक किसान-युवा उपस्थित रहे।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *