... कर्मचारी महासंघ का संपर्क अभियान तेज, 12 जनवरी को जयपुर में चेतावनी महारैली - Rajasthan Sutra

कर्मचारी महासंघ का संपर्क अभियान तेज, 12 जनवरी को जयपुर में चेतावनी महारैली

पल्लू। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की तहसील संघर्ष समिति ने 12 जनवरी 2026 को प्रस्तावित चेतावनी महारैली के समर्थन में संपर्क अभियान तेज कर दिया है। समिति संयोजक भानी राम स्वामी के नेतृत्व में पल्लू तहसील सहित विभिन्न राजकीय कार्यालयों में कर्मचारियों से संवाद किया गया और उन्हें महारैली में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया।

संपर्क अभियान के दौरान महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार की नीतिगत स्वाधीनता और धनहीनता के चलते कर्मचारी महासंघ सात संकल्पों को लेकर आंदोलन के लिए मजबूर हुआ है। कर्मचारियों का आक्रोश 12 जनवरी को जयपुर की सड़कों पर दिखाई देगा।

महासंघ ने स्पष्ट किया कि सात संकल्पों की सिद्धि तक संघर्ष जारी रहेगा, जिसके लिए प्रदेश के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस महारैली में कर्मचारियों के साथ आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

प्रचार मंत्री सुभाष पड़गड़ ने कर्मचारियों के समक्ष महासंघ के संकल्प दोहराते हुए कहा कि सरकार जनता और कर्मचारियों के बीच खाई पैदा कर रही है तथा कर्मचारियों को उनके मूल कार्यों से वंचित किया जा रहा है।

वहीं ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र सोनी ने कहा कि कर्मचारियों पर लगातार अलग-अलग प्रकार के अतिरिक्त कार्य थोपे जा रहे हैं। पिछले कई महीनों से बिना अवकाश मतदाता सूची पुनरीक्षण सहित विभिन्न अभियानों में ड्यूटी के कारण कर्मचारी सरकार से निराश हैं। उन्होंने इस निराशा और स्वाधीनता की स्थिति को तोड़ने के लिए 12 जनवरी को बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचने की अपील की।

संपर्क अभियान में शैतान जाट, धनराज मीणा, ओमप्रकाश स्वामी, भवानी शंकर जोशी, विक्रम, ममता कुमारी मीणा, विनोद राजपूत, गोपाल जांगिड़ और सुबोध सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *