... पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट: आरक्षण की लॉटरी अब 23 और 24 सितंबर को - Rajasthan Sutra

पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट: आरक्षण की लॉटरी अब 23 और 24 सितंबर को

जयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर आरक्षण की लॉटरी की तारीखों में फिर बदलाव किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने 16 सितंबर 2026 को जारी आदेश में जिला एवं उपखंड स्तर पर आरक्षण/लॉटरी की नई तारीखें निर्धारित की हैं।

विभाग के आदेश के अनुसार जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। वहीं सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर 2026 को होगी।

पहले 17-18 सितंबर को होनी थी लॉटरी

इससे पहले जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 17 सितंबर तथा सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए 18 सितंबर को आरक्षण लॉटरी प्रस्तावित थी। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया के चलते इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों एवं उपखंड अधिकारियों को निर्धारित नई तारीखों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

15 नवंबर तक पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

आदेश में बताया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 तक पूरी कराने का संकल्प लिया है। आरक्षण की लॉटरी के बाद पंचायत चुनाव की आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

अब ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों और चुनावी दावेदारों की नजर 23 और 24 सितंबर की आरक्षण लॉटरी पर रहेगी।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PMFBY Scam: फसल बीमा की सबसे बडी FIR में वो कौन लोग है जिनपर लगे है फसल बीमा क्‍लेम के लिए फर्जीवाडे के आरोप

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जी क्लेम का खुलासे के बाद SBI …

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *