हनुमानगढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच हनुमानगढ़ जिले की आठ नगरीय निकायों में अब तक 29 अभ्यर्थियों ने कुल 41 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें नगर परिषद हनुमानगढ़ के साथ संगरिया, गोलूवाला, पीलीबंगा, नोहर, टिब्बी, रावतसर और भादरा नगरपालिका शामिल हैं।
नामांकन पत्रों की संख्या और अभ्यर्थियों की संख्या में अंतर इसलिए है, क्योंकि कुछ अभ्यर्थियों ने एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
हनुमानगढ़ नगर परिषद में 6 नामांकन
नगर परिषद हनुमानगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सूची में मंजू, विनिता, सुशीला और तनवी बेनीवाल के नाम शामिल हैं। इनके नामांकन अलग-अलग राजनीतिक स्थिति के साथ दर्ज किए गए हैं। हनुमानगढ़ नगर परिषद का सभापति पद इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।
गोलूवाला में 2 अभ्यर्थी
नगरपालिका गोलूवाला में 2 अभ्यर्थियों ने 2 नामांकन दाखिल किए हैं। सूची में ताराचंद और भोला राम के नाम दर्ज हैं।
पीलीबंगा में 4 नामांकन
नगरपालिका पीलीबंगा में 4 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें पुरुषोत्तम दास, अरविंद कुमार, राकेश कुमार लीला और सुमन के नाम शामिल हैं।
नोहर में दो अभ्यर्थी
नोहर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए 2 अभ्यर्थियों ने 2 नामांकन दाखिल किए हैं। सूची में सुमित और खातून के नाम हैं।
टिब्बी में तीन नामांकन
टिब्बी नगरपालिका में 2 अभ्यर्थियों ने कुल 3 नामांकन दाखिल किए हैं। यहां भोला सिंह बाजीगर, देवीलाल और देवीलाल के नाम सूची में दर्ज हैं।
संगरिया में सबसे ज्यादा 14 नामांकन
संगरिया नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए 9 अभ्यर्थियों ने कुल 14 नामांकन दाखिल किए हैं। सूची में रोशनी देवी, दिव्या चौधरी, तेजिन्द्र कौर, सुमन शर्मा, पायल माहेश्वरी, सुमन रानी, निर्मला देवी, प्रिया जैन और इन्द्रा देवी के नाम शामिल हैं.
रावतसर में 6 नामांकन
रावतसर नगरपालिका में 3 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें नीलम सहारण, चांद बतरा और शांति देवी के नाम दर्ज हैं।
भादरा में 4 नामांकन
भादरा नगरपालिका में 3 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन दाखिल किए हैं। सूची में बलवंत, मांगीलाल और नरेंद्र के नाम शामिल हैं।
हनुमानगढ़ जिले की स्थिति एक नजर में
नगरीय निकाय. अभ्यर्थी. नामांकन
हनुमानगढ़. 4. 6
गोलूवाला. 2. 2
पीलीबंगा. 4. 4
नोहर. 2. 2
टिब्बी. 2. 3
संगरिया. 9. 14
रावतसर. 3. 6
भादरा. 3. 4
कुल. 29. 41
अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर सामने आई सूची से अब जिले के अलग-अलग निकायों में Chairman Election की राजनीतिक तस्वीर सामने आने लगी है। हालांकि अंतिम स्थिति नामांकन वापसी और निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण पूरे होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
Rajasthan Sutra सच्चाई, सरोकार और संवाद