... अखिल भारतीय किसान सभा पल्लू का प्रथम तहसील सम्मेलन सम्पन्न, 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित - Rajasthan Sutra

अखिल भारतीय किसान सभा पल्लू का प्रथम तहसील सम्मेलन सम्पन्न, 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित


पल्लू (हनुमानगढ़)। अखिल भारतीय किसान सभा पल्लू तहसील का प्रथम तहसील सम्मेलन सोमवार को नोहर धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से केशव पंचारिया को तहसील अध्यक्ष तथा दीनदयाल मुंड को तहसील महासचिव चुना गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में जिला महासचिव मंगेज चौधरी उपस्थित रहे। सम्मेलन का शुभारंभ हनुमान कूकना की अध्यक्षता में ध्वजारोहण के साथ किया गया।

जिला महासचिव कॉमरेड मंगेज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में किसान सभा किसानों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करेगी। इसके लिए संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की जमीन पूंजीपतियों को सौंपी जा रही है, समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद नहीं हो रही और किसान कई-कई दिनों तक मंडियों में अपनी फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं।

कार्यकारिणी और सचिव मंडल

सम्मेलन में 51 तहसील कमेटी सदस्य एवं 15 सदस्यीय सचिव मंडल का गठन किया गया।

  • अध्यक्ष: केशव पंचारिया
  • महासचिव: दीनदयाल मुंड
  • कोषाध्यक्ष: ओमप्रकाश राईका
  • उपाध्यक्ष: मानाराम बिस्सू, पुरखाराम बेरड़, रायसिंह कस्वा, भंवरलाल नाई, हनुमान कूकना, मेघराज जाखड़
  • संयुक्त सचिव: इमरता राम सिहाग, दीपाराम कस्वा, रामजस डेलू, भानीराम ठोलिया, भंवर सिंह राठौड़, लिछमण भाकर

इसके अलावा कुलदीप बिजारणियां, चेनदास स्वामी, बाल नाथ, ईशरराम नायक, भजन नाथ, कृष्ण देहडु, मघाराम डेलू, राजू शर्मा, विनोद डेलू, भंवरलाल जांगिड़, चेतराम कूकना, कृष्णलाल भारी, विशाल ढाका, हेतराम डेलू, श्योराम मटोरिया, बृजलाल लखोटिया, नथूराम राईका, दीपेंद्र राजपुरोहित, प्रेम सिंह राईका, मोतीलाल भुवाल, ओमप्रकाश ज्यानी, खिराज गोदारा, किशन नाथ, रामचंद्र राईका, मनीराम गोस्वामी, मुकेश बांगड़वा, सुभाष वर्मा, आदित्य राहड़, रामकुमार मेघवाल, शिवकुमार, मूलाराम, हनुमान गोस्वामी, दुलाराम थोरी, देवीलाल राईका, सोहनलाल शर्मा, श्योपतराम सिहाग सहित अनेक किसानों को तहसील कमेटी का सदस्य बनाया गया।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *