... पल्लू में दशनाम गोस्वामी सभा समिति की नई तहसील कार्यकारिणी गठित, समाज के उत्थान का लिया संकल्प - Rajasthan Sutra

पल्लू में दशनाम गोस्वामी सभा समिति की नई तहसील कार्यकारिणी गठित, समाज के उत्थान का लिया संकल्प

पल्लू (हनुमानगढ़)। दशनाम गोस्वामी समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में पल्लू तहसील में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दशनाम गोस्वामी सभा समिति की नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया।

यह गठन साहवा धर्मशाला, पल्लू में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें तहसील के विभिन्न गांवों से समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रदेशाध्यक्ष श्री बाबूलाल भारती के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष (बीकानेर संभाग) महंत श्री राम गिरि जी, हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष श्री रामस्वरूप गिरि जी तथा जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) श्री रामकुमार गिरि जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी ने समाज को एकजुट रखते हुए शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। बैठक में पल्लू तहसील की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें श्री महेंद्र गिरि (बरमसर) को अध्यक्ष तथा श्री दौलत गिरि (बरमसर) को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पल्लू, झेदासर और मायला गांव से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए अर्जुन गिरि, महावीर गिरि और ईश्वर गिरि को जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठनात्मक मजबूती के लिए संगठन मंत्री के रूप में धांधूसर, चांदेडी, हमीरदेसर और बन्नासर से हेमराज गिरि, फुसा राम भारती, जयचंद गिरि और साहब राम गिरि को मनोनीत किया गया। सचिव पद पर भूतपूर्व सरपंच रामका निवासी मान गिरि सहित पूरबसर से विनोद गिरि और शेखचुलिया से दलीप गिरि को चुना गया।

इसके अतिरिक्त, धांधूसर निवासी अधिवक्ता महादेव गिरि को कानून सलाहकार मंत्री तथा पल्लू निवासी रमेश गिरि को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजजनों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि भगवान दत्तात्रेय की कृपा से यह टीम समाज के उत्थान और संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सामाजिक एकता और सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *