... CHC पल्लू में गवर्नमेंट हॉस्पिटल विकास समिति की बैठक, डॉक्टर–स्टाफ कमी सहित कई अहम प्रस्ताव पारित - Rajasthan Sutra

CHC पल्लू में गवर्नमेंट हॉस्पिटल विकास समिति की बैठक, डॉक्टर–स्टाफ कमी सहित कई अहम प्रस्ताव पारित


पल्लू (हनुमानगढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पल्लू में गवर्नमेंट हॉस्पिटल विकास समिति की चतुर्थ बैठक 28 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष परमेश्वर ढाका ने की। बैठक में अस्पताल विकास, स्वच्छता, अधोसंरचना सुधार और डॉक्टर व स्वास्थ्य स्टाफ की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष मेहरचंद न्योल द्वारा समिति के अब तक के आय-व्यय (Income & Expenditure) का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

पिछली बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा

पिछली बैठक में प्रस्तावित पाँच शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण होने पर सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। वहीं हैंड वॉश बेसिन (Wash Basin) लगाने का कार्य अब तक अपूर्ण रहने पर नाराजगी जताते हुए इसे शीघ्र पूरा करने का पुनः प्रस्ताव पारित किया गया।

नए प्रस्ताव और निर्णय
बैठक में अस्पताल के विकास से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए, जिनमें शामिल हैं:

  • अस्पताल परिसर में स्थित दोनों शेड के अंदर रंग–पुताई (Rang Patti) कार्य
  • अस्पताल के चारों ओर नाली सफाई एवं नाली निर्माण/मरम्मत
  • पुरानी इमारत (Old Building) का रंग–रोगन, मरम्मत व रख–रखाव
  • अस्पताल से मोर्चरी तक खडून्जा रोड निर्माण
    अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता

डॉक्टर और स्टाफ की कमी पर बड़ा फैसला

बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्लू में डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य स्टाफ की कमी को गंभीर विषय बताते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार के मंत्री एवं विधायक के माध्यम से विभाग स्तर पर वार्ता की जाएगी। वहीं समिति की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग की जाएगी, समिति सदस्य व्यक्तिगत रूप से भी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलेंगे।
इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करते हुए इसकी जिम्मेदारी अध्यक्ष एवं समिति सदस्यों को सौंपी गई।

भामाशाह सहयोग और जन सुझाव

बैठक में भामाशाह सहयोग राशि पर भी चर्चा हुई। कुछ सदस्यों द्वारा राशि जमा करवाई जा चुकी है, जबकि शेष सदस्यों से शीघ्र सहयोग करने का आग्रह किया गया। साथ ही नागरिकों ने मरीज प्रतीक्षालय सुधार, सफाई व्यवस्था की निगरानी, नाली निर्माण, मोर्चरी मार्ग सुगमता और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाओं पर सुझाव दिए, जिन्हें कार्ययोजना में शामिल करने पर सहमति बनी।

बैठक का समापन

अंत में समिति अध्यक्ष ने कहा कि पल्लू के अस्पताल को एक आदर्श, स्वच्छ और संसाधनयुक्त सामुदायिक अस्पताल बनाना ही समिति का लक्ष्य है, जो जनभागीदारी से ही संभव है। इसके साथ बैठक समाप्त हुई।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

पल्लू तहसील कार्यालय पर खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

पल्लू तहसील कार्यालय पर खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध की मांग।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *