... पुनर्गठित पंचायतों की संशोधित सूची जारी, पल्लू में ढाणी लेघान बनी पंचायत मुख्यालय, तो रतनादेसर भी पल्लू में शामिल - Rajasthan Sutra

पुनर्गठित पंचायतों की संशोधित सूची जारी, पल्लू में ढाणी लेघान बनी पंचायत मुख्यालय, तो रतनादेसर भी पल्लू में शामिल


हनुमानगढ़। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जिला हनुमानगढ़ की ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समितियों से संबंधित संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है।
जयपुर से जारी अधिसूचना में बताया गया है की पूर्व में प्रकाशित अधिसूचनाओं में दर्ज कुछ प्रविष्टियां त्रुटिपूर्ण पाई गई थीं। इन त्रुटियों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात अब संशोधित विवरण जारी किया गया है।

इन पंचायत समितियों से जुड़े नामों में हुआ संशोधन

संशोधित सूची में जिले की निम्न पंचायत समितियों से संबंधित प्रविष्टियों में सुधार किया गया है। पल्लू, रावतसर, टिब्बी, नोहर, भादरा, हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ जंक्शन, संगरिया एवं पीलीबंगा। वहीं कई पंचायतों के मुख्यालय बदले गये है।

पल्लू पंचायत समिति की ढाणी माहेला को पंचायत मुख्यालय से हटाकर अब ढाणी लेघान को पंचायत मुख्यालय बनाया गया है। वहीं थालङका पंचायत को नोहर पंचायत समिति से हटाकर रावतसर पंचायत समिति में शामिल किया गया है। इसी प्रकार हनुमानगढ़ संपूर्ण जिले में कहीं न कहीं बदलाव हुए है जिन्हे इस सूची में देखा सकता है।

पल्लू पंचायत समिति के दूर दराज ग्राम पंचायत ननाउ का पंचायत समिति मुख्यालय अब भी पल्लू पंचायत समिति रखा गया है हालांकि इस गांव के लोगों ने आपतियां दर्ज कराते हुए प्रशासन से नोहर पंचायत समिति में वापस जोङने की मांग की थी।

जारी सूची से कई ग्रामीण नेताओं को चिंता में डाला है तो कई नेताओं ने उनके संघर्ष की जीत बताई है। नोहर के भाजपा विधानसभा प्रत्याशी अभिषेक मटोरिया को नागरिकों ने इस बदलाव का श्रेय देकर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *