... फलोदी के मतोड़ा में भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर में घुसी टैंपो ट्रैवलर, 15 श्रद्धालुओं की मौत - Rajasthan Sutra

फलोदी के मतोड़ा में भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर में घुसी टैंपो ट्रैवलर, 15 श्रद्धालुओं की मौत

जोधपुर। जिले के फलोदी उपखंड के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भारतमाला सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से श्रद्धालुओं से भरी टैंपो ट्रैवलर टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, टैंपो ट्रैवलर जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई थी और लौटते समय यह हादसा हुआ। मतोड़ा क्षेत्र में सङक किनारे खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार टैंपो ट्रैवलर जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और यात्रियों को निकालने के लिए कटर की मदद लेनी पड़ी।

15 मौतों की आधिकारिक पुष्टि, संख्या 18 तक पहुंचने की आशंका
मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम के अनुसार अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पहले फलोदी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में उन्हें जोधपुर रेफर किया गया।

घटनास्थल पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है तथा परिजनों को सूचना भेजी जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताया है, और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है, वहीं स्थानीय विधायक को मौके पर जाने को कहा गया है।

यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर खड़े भारी वाहनों की लापरवाही और तेज गति से चलने वाले वाहनों के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *