पल्लू/हनुमानगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की ओर से गुरुवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम तहसीलदार पल्लू को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने से शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन का कहना है कि सरकार द्वारा समय-समय पर शिक्षकों के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे शिक्षकों में निराशा बढ़ रही है।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें
- शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्मावकाश सहित सभी अवकाश यथावत रखे जाएं तथा किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाए।
- तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण सभी संवर्गों में किए जाएं।
- द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की वर्षों से लंबित पदोन्नतियां की जाएं।
- वर्ष 2019 के बाद क्रमोन्नत माध्यमिक विद्यालयों में पद स्वीकृत कर स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पदस्थापन किया जाए।
- आरपीएससी भर्ती प्रक्रिया को नियमित रूप से जारी रखा जाए।
- वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वेतन श्रृंखला से जुड़ी वेतन विसंगतियों का समाधान किया जाए।
- संविदा शिक्षकों को नियमित करने सहित संगठन की लंबित मांगों पर वार्ता कर समाधान निकाला जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के स्थानीय पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
खबर का विडियो देखें ।
Rajasthan Sutra सच्चाई, सरोकार और संवाद