हनुमानगढ़। मोदी सरकार द्वारा श्रमिक कानूनों में संशोधन कर पारंपरिक श्रम कानूनों को चार लेबर कोड (Four Labour Codes) में बदलने के विरोध में RSMRU हनुमानगढ़ इकाई ने आज जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने सरकार की श्रमिक-विरोधी नीतियों को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए लेबर कोड से मजदूरों के अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा तंत्र पर सीधा असर पड़ेगा।
कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से पुराने श्रम कानून बहाल करने और मजदूर हित में नए प्रावधान बनाने की मांग की।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कॉमरेड दीपक शर्मा, कॉमरेड भूमेश, कॉमरेड विनोद गोयल, कॉमरेड तरुण बंसल, कॉमरेड नरेश, कॉमरेड अरुण, कॉमरेड नवीन, कॉमरेड गौरव सहित दर्जनों साथी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: नरेश स्वामी
Rajasthan Sutra सच्चाई, सरोकार और संवाद