... CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग - Rajasthan Sutra

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हनुमानगढ़. जिले के पल्लू क्षेत्र में सीबीईओ के आदेशों की अवहेलना का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील पल्लू के बैनर तले शिक्षकों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धांधूसर के प्रधानाचार्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पल्लू तहसीलदार के माध्यम से जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ को ज्ञापन सौंपा।

अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने का आरोप

शिक्षक संघ के अनुसार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) रावतसर द्वारा अध्यापक अमरचंद मीणा का पदस्थापन धांधूसर स्कूल में करने के स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद विद्यालय प्रधानाचार्य ने आदेश मानने से इनकार कर दिया और अध्यापक को कार्यभार ग्रहण नहीं करवाया। संघ ने आरोप लगाया कि यह कदम शिक्षा विभाग के नियमों और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ है।

शिक्षक नेताओं का कहना है कि इस विवाद का सीधा असर विद्यालय के शैक्षणिक माहौल पर पड़ रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और स्कूल प्रशासन में अनावश्यक तनाव की स्थिति बनी हुई है।

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील पल्लू ने प्रशासन से मांग की है कि अध्यापक अमरचंद मीणा को तुरंत धांधूसर स्कूल में जॉइनिंग दिलाई जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

आंदोलन की चेतावनी

शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो राजस्थान शिक्षक समाज पल्लू बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि स्थिति बिगड़ने पर इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान भानीराम स्वामी, राकेश गढ़वाल, विजयपाल ताखर, देवेंद्र सिंह, गुमान सिंह, विक्रम सिंह, सुबोध, दीपक, सचिन, हेमंत सहित कई शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PMFBY Scam: फसल बीमा की सबसे बडी FIR में वो कौन लोग है जिनपर लगे है फसल बीमा क्‍लेम के लिए फर्जीवाडे के आरोप

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जी क्लेम का खुलासे के बाद SBI …

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *