... महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस पर बुडानिया हॉस्पिटल पल्लू में रक्तदान शिविर, 85 यूनिट रक्त संग्रह - Rajasthan Sutra

महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस पर बुडानिया हॉस्पिटल पल्लू में रक्तदान शिविर, 85 यूनिट रक्त संग्रह

पल्लू। वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराजा सुरजमल (Maharaja Surajmal) के बलिदान दिवस के मौके पर जाट सभा समिति, पल्लू की ओर से बुडानिया हॉस्पिटल, पल्लू में गुरूवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और जाट सभा समिति पल्लू के पदाधिकारियों ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान उनके बलिदान और समाज के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया और लोगों से आपसी सहयोग व सेवा भाव बनाए रखने की अपील की गई।

रक्तदान शिविर में पल्लू क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 85 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।

रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को फलाहार कराया गया तथा ब्लड बैंक टीम द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में रक्त संग्रहण करने हनुमानगढ़ जिले सरकारी महात्मा गांधी अस्पताल की टीम पहुंची थी।

हॉस्पिटल संचालक विजय बुडानिया ने बताया कि इस तरह के रक्तदान शिविर ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों के लिए काफी उपयोगी होते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सहभागिता से ही ऐसे सेवा कार्य सफल होते हैं और समाज में सहयोग की भावना मजबूत होती है। साथ ही उन्होंने सभी रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार जताया। और बुडानियां हॉस्पिटल से पल्लू क्षेत्र में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा देते रहने का भरोसा जताया।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *