... राजस्थान में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बदली, अब 21 फरवरी 2026 को होगी जारी - Rajasthan Sutra
panchayat chunav update

राजस्थान में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बदली, अब 21 फरवरी 2026 को होगी जारी

जयपुर। राजस्थान में मतदाता नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर अहम प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। निर्वाचन विभाग, राजस्थान ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि में संशोधन करते हुए नई तारीख घोषित कर दी है।

14 फरवरी के बजाय 21 फरवरी 2026 को होगा Final Publication

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार की जा रही मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन अब 14 फरवरी 2026 के स्थान पर 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह बदलाव भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप सभी कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए निर्देश

आदेश में राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (कलेक्टर) को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित तिथि की सूचना का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी लिखित रूप में इस परिवर्तन की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

निर्वाचन विभाग ने आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना करने के निर्देश दिए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। इस संबंध में आदेश की प्रति विभाग के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं शाखाओं को प्रेषित कर दी गई है।

राजस्थान में आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से यह अपडेट महत्वपूर्ण माना जा रहा है। rajasthansutra.com अपने पाठकों को Election Update Rajasthan से जुड़ी हर बड़ी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराता रहेगा।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

पल्लू क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में Ward-wise Reservation जारी, 227 वार्डों की स्थिति सामने आई

पंचायत समिति पल्लू की ग्राम पंचायतों में Ward Panch के लिए Reservation की स्थिति सामने आ गई है। 227 वार्डों में UR, SC, OBC और Women Reservation की category निर्धारित की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *