... PMFBY Scam: फसल बीमा की सबसे बडी FIR में वो कौन लोग है जिनपर लगे है फसल बीमा क्‍लेम के लिए फर्जीवाडे के आरोप - Rajasthan Sutra

PMFBY Scam: फसल बीमा की सबसे बडी FIR में वो कौन लोग है जिनपर लगे है फसल बीमा क्‍लेम के लिए फर्जीवाडे के आरोप

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जी क्लेम का खुलासे के बाद SBI पल्लू शाखा कार्मिकों सहित 166 पर FIR दर्ज

एक बैंक, एक सीजन और 9 करोड़ का खेल, अब पूरे सिस्टम की जांच की मांग

राजस्थान सूत्र | हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले की पल्लू तहसील में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत करीब 9 करोड़ रुपए के कथित फर्जी क्लेम घोटाले का मामला सामने आने के बाद State Bank of India की पल्लू शाखा के शाखा प्रबंधक सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत कृषि विभाग के अधिकारी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तहसील स्तरीय शिकायत निवारण समिति (TGRC) के सदस्य सचिव राकेश कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई। मामला खरीफ सीजन 2025 की उन फसल बीमा पॉलिसियों से जुड़ा है, जिनका क्लेम वर्तमान समय में जारी होना था।

कृषि मंत्री के औचक निरीक्षण में खुला मामला

रिपोर्ट के अनुसार 7 मई 2026 को राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री Dr. Kirori Lal Meena ने SBI पल्लू शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैंक प्रबंधन से 162 बीमित किसानों से जुड़े करीब 9 करोड़ रुपए के क्लेम दस्तावेज मांगे गए, लेकिन बैंक कृषि भूमि संबंधी जमाबंदी और अन्य जरूरी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाया।

फर्जी खाते, फर्जी जमीन और “ऋणी किसान” का खेल

जांच में सामने आया कि 162 लोगों के नाम से बचत खाते खोलकर उन्हें बैंक पोर्टल पर “ऋणी किसान” यानी Loanee Farmer दर्शाया गया और खरीफ 2025 में फसल बीमा पॉलिसियां जारी कर दी गईं। आरोप है कि बीकानेर जिले की गजनेर तहसील में फर्जी कृषि भूमि दिखाकर इन नामों पर बीमा क्लेम तैयार किए गए।

कृषि मंत्री द्वारा संबंधित तहसीलदार से मंगवाई गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जिन गांवों और चकों में इन लोगों के नाम भूमि दर्शाई गई, वहां राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम कोई कृषि भूमि दर्ज नहीं मिली। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बैंक अधिकारियों और कथित बीमा माफिया ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपए के क्लेम का प्रयास किया।

केवल क्लेम लेने के लिए खोले गए खाते!

रिपोर्ट के अनुसार कई खाते केवल बीमा क्लेम लेने के उद्देश्य से खोले गए थे। संबंधित खाताधारकों को जानबूझकर “Loanee Farmer” श्रेणी में दिखाया गया, जबकि वे वास्तविक KCC धारक किसान नहीं थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि योजनाबद्ध तरीके से फर्जी किसानों का नेटवर्क तैयार किया गया।

शाखा प्रबंधक सहित कई अधिकारी जांच के घेरे में

इस मामले में SBI पल्लू शाखा के शाखा प्रबंधक अंकुश मिगलानी सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 316(4), 316(5), 340(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

एक बैंक और एक सीजन में 9 करोड़ का खेल, तो बाकी जगह क्या हाल?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह पूरा मामला केवल खरीफ 2025 सीजन और एक बैंक शाखा से जुड़ा हुआ है। जिस क्लेम का भुगतान अब होना था, वह समय रहते जांच के घेरे में आ गया। लेकिन यदि इसी तरह की अनियमितताएं अन्य बैंकों, अन्य तहसीलों और दूसरे फसल सीजन में भी हुई हों, तो यह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना देश की सबसे विवादित और घोटालेग्रस्त योजनाओं में शामिल हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार अब तक सामने आए नाम केवल वे हैं, जिनकी जानकारी गजनेर प्रशासन की रिपोर्ट में सामने आई है। जबकि पल्लू सहित आसपास के क्षेत्रों में कितनी संदिग्ध पॉलिसियां जारी हुईं, इसका पूरा खुलासा अभी बाकी है। ऐसे में जरूरत है कि विभाग सभी बीमा पॉलिसियों और संबंधित बैंक खातों का गहन अध्ययन करे, ताकि असली किसानों के हक पर डाका डालने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।


FIR में नामजद प्रमुख आरोपी

क्रमांकनामपिता/पति का नामपता
1भागीरथ मल नायकदाना राम नायकबीदासर, चूरू
2विनोद कुमार शर्माधनारामपल्लू, हनुमानगढ़
3गिरधारीहनुमान जाटलूनासर, पल्लू
4मायावतीमोहन लालनेठराना, गोगामेड़ी
5नानू देवीभंवर लालबीदासर, चूरू
6सीताराम गुरुकानारामरामनगर बालेरा, चूरू
7राहुल नायकलालचंद नायकसुजानगढ़, चूरू
8हरिकिशन धुंधाराजेठाराम धुंधाराबीदासर, चूरू
9शौकत अलीहसन अली सोलंकीबीदासर, चूरू
10चुकीजेठारामसारंगसर, चूरू
11भवानी शंकर नायकदाना राम नायकबीदासर, चूरू
12जेठारामहडमानारामसारंगसर, चूरू
13बनवारी नायकरामचंद्र नायकबीदासर, चूरू
14निधि ओझाश्याम सुंदर ओझाबीकानेर
15मंजू तारड़रेवंत रामसारंगसर
16अनिल रेगरत्रिलोक चंदबीदासर
17धर्मवीर बरजातीकुशाला रामसीकर
18भवानी शंकर नायकदाना राम नायकबीदासर
19जीतू सिंह राजपूतगंटियाल, चूरू
20मुन्नीबीदासर
21बाबूलालरामेश्वरबीदासर
22पन्नालाल मेघवालचैना रामबीदासर
23पवन कुमार जोशीजगदीश प्रसाद जोशीसरदारशहर
24वीरेंद्र कुमारअबूरामगंगानगर
25सीताराम ओझाश्रीडूंगरगढ़
26नीतू रामदुल्ला सिंहपंजाब
27अतीफ अलीएमडी रुस्तम अलीगाजीपुर
28राम प्रताप शर्माहावड़ा
29मयंक मिश्रामुरारी लाल शर्मासीकर
30कौशल्याशिव भगवानबीकानेर
31धनपत रामरायसिंहनगर
32एजाज अलीएमडी रुतम अलीगाजीपुर
33निशा दीपक शर्माशिव कुमार ओझाबीकानेर
34नंदकिशोरबृजलालश्रीडूंगरगढ़
35राम प्रताप गौरामहावीर सिंहजयपुर
36सोनीशिव कुमारनई दिल्ली
37वैभव सारस्वतदिनेश कुमार सारस्वतजयपुर
38माघराज शर्माबृजलालश्रीडूंगरगढ़
39शिवरतन ओझाबृजलाल ओझाश्रीडूंगरगढ़
40सुनीता रानीनीतू रामपंजाब
41भरत शर्मामोहन शर्माबीकानेर
42मोहन लालहनुमानगढ़
43संतोष देवीशिवरतन ओझाश्रीडूंगरगढ़
44चेतन कुमारओमप्रकाश नायकसीकर
45गौतम सारस्वतअनिल कुमारचूरू
46पूजा शर्मानारायण प्रसाद जोशीरतनगढ़
47नजमुस सेहरमोहम्मद इसराइल अहमदबिहार
48मणीरामबीरबल रामबीकानेर
49पवनजेठारामअनूपगढ़
50भव्य सारस्वतदिनेश कुमार सारस्वतजयपुर
51राजेश सारस्वतजेठारामअनूपगढ़
52अयान खानशाहबाज खानभागलपुर
53अंकिता सारस्वतरतनगढ़
54नेहा अलीबिहार
55अमान खानशाहबाज खानभागलपुर
56विजय लक्ष्मीबीकानेर
57संतोषगोविंद ओझाश्रीडूंगरगढ़
58ममताधनपत शर्माघड़साना
59प्रकाश कौररतनगढ़
60भावरी देवीमहावीर सिंह चौधरीजयपुर
61अंकित ओझासुनील कुमार ओझाश्रीडूंगरगढ़
62सुखमंदरसुरेंद्र कुमारपंजाब
63ममताआबूरामरासूवाला
64रोशनी देवीजगतपालरासूवाला
65गोविंदशंकर लालहनुमानगढ़
66संजय भार्गवजगदीश प्रसाद भार्गवबीदासर
67प्रेमचंदभगवानारामलूनासर
68रूपारामहरचंदघनियासर
69रामलालरेवंतारामघनियासर
70सीतामुखराम जाटकेलनिया
71मुखरामजोराराम जाटबिसरासर
72अनुसुइया ओझाबृजलाल ओझाश्रीडूंगरगढ़
73ब्रह्मदत्त शर्माजगदीश प्रसाद शर्माबीकानेर
74नंदरामचंदूरामघनियासर
75बीरबलहारूरामदनियासर
76बलवीर सिंहदेवी सिंहकल्लासर
77चंदो देवीराजीरामदनियासर
78दलीपजैतारामपल्लू
79कमलारेवतारामबिसरासर
80परमेश्वरबीरबलरामपल्लू
81विनोद कुमारभादररामरायसिंहनगर
82सुमन नायकभोलूराम नायकसरदारशहर
83दौलतराम नायकदाना राम नायकबीदासर
84किरणरेवंत रामबिसरासर
85सुनीताखूबचंदडाबली राठान
क्रमांकनामपिता/पति का नामपता
86भागीरथ मल नायकदाना राम नायकबीदासर, चूरू
87भागीरथ मल नायकदाना राम नायकबीदासर, चूरू
88सरस्वती देवीधनराजपल्लू
89सोनमविनोद शर्मापल्लू
90अजीत कुमार नायकलक्ष्मीचंदरतनगढ़
91मणीरामसूरजारामधानी महेला, पल्लू
92काशारागोपालकेलनिया
93विक्रमरावंत रामबिसरासर
94राधिका ओझाशिव कुमार ओझाबीकानेर
95इंद्राअमर सिंहधानी महेला
96राजेंद्र कुमारमणीराम कसवाकेलनिया
97चंदरावलीमणीरामकेलनिया
98भालूरामदातारामरासूवाला
99भंवरलालरामलालघनियासर
100सरोज देवीराजेश कुमारबिसरासर
101सुरेश कुमारराजेश कुमारबिसरासर
102गिरधारी लालहनुमान जाटलूनासर
103इंद्रासुल्तान सिंहतारानगर, चूरू
104चंदो देवीभीमराजपल्लू
105सिलोचना देवीकेलनिया
106ममतासुल्तान सिंहपल्लू
107परमेश देवीजगदीशपल्लू
108संतोषदलीपपल्लू
109जसवंतशीशपाल शर्माहनुमानगढ़
110गीताराजेंद्रकेलनिया
111विमलानंदरामलूनासर
112पूजा देवीभवानी शंकर नायकबीदासर
113भानीरामभंवरलालबीदासर
114उषा सिधराजेश कुमारबिसरासर
115मोनिकाभागीरथ मलबीदासर
116पूर्णारामदीपारामबीदासर
117भंवर नायकपूनारामबीदासर
118राजू रेगरमोहनराम रेगरश्रीडूंगरगढ़
119आकाश ओझाश्रीडूंगरगढ़
120प्रेम सारस्वतश्री प्रकाशरतनगढ़
121ताराचंदकेसारारामकेलनिया
122दुलारामकृष्णलालडाबली राठान
123अनिल सारस्वतशंभूदयालरतनगढ़
124एमडी परवेजएमडी रुस्तम अलीबिहार
125अनुज सारस्वतविनोद कुमार सारस्वतरतनगढ़
126दुदारामसुगनारामउदासर छोटा
127मिलन गोस्वामीसीताराम गोस्वामीरतनगढ़
128शबाना परवीनएमडी शाहबाज अब्दुल सलामभागलपुर
129सुरेंद्र सारस्वतप्रकाश सारस्वतरतनगढ़
130शहजाद अंसारीलखनऊ
131सोनारामनिवासहनुमानगढ़
132सुंदरदुदारामपल्लू
133गुडी देवीओमप्रकाशउदासर छोटा
134परी देवीभादररामघनियासर
135मंजू गोस्वामीसीतारामरतनगढ़
136जगदीशलूनासर
137दिनेशमोहनलालनेठराना
138राधिका सारस्वतश्री प्रकाश सारस्वतरतनगढ़
139हनुमान मल नाईदुलाराम नाईबीदासर
140शंकरलालओमप्रकाशउदासर छोटा
141कल्पना सारस्वतउमेश कुमार सारस्वतरतनगढ़
142अर्चनामिलन गोस्वामीरतनगढ़
143श्वेता सारस्वतविनोद कुमार सारस्वतरतनगढ़
144अमर कसवांकेशराम कसवांकेलनिया
145सीतारामलालकेलनिया
146सुनीता नाईहनुमान मल नाईबीदासर
147रतनी देवीविनोद कुमाररतनगढ़
148सुगना रामभागारामधीरदेसर
149अजन्तादुलारामसिरासर
150अफाजल काजीसिराजुद्दीन काजीबीदासर
151प्रेम जोशीभंवरलालसूरतगढ़
152सीतादुलारामडाबली राठान
153विनोद शर्माधनराजपल्लू
154लाल नायकचुना राम नायकसुजानगढ़
155सुमन गौरामुकेश कुमाररतनगढ़
156बजरंगलालओमप्रकाशउदासर छोटा
157राधेश्यामजेठारामअनूपगढ़
158महेंद्र कुमारप्रेम कुमार जोशीगंगानगर
159खालिद तेलीमहबूबबीदासर
160देवेंद्रमोहनलालसिरासर
161रमजान भुट्टाआरिफ भुट्टाबीदासर
162नेहा ओझाशिव कुमार ओझाबीकानेर
163पूजा ओझाशिव कुमार ओझाबीकानेर
164आलोक कुमारघड़साना
165विनोद शर्माप्रेम कुमारगंगानगर

नोट: पल्‍लू थाने में दर्ज FIR में उपरोक्‍त लोगों के नाम दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है तथा सभी आरोपी फिलहाल आरोपित हैं, दोष सिद्ध होना बाकी है।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

भारत माला के पास मिला व्यापारी का शव, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

देवासर के जिन्स व दूध व्यापारी का शव नोरंगदेसर के पास भारतमाला मार्ग किनारे मिला। शनिवार को सरदारशहर जाने की बात कहकर निकला था, रविवार को शव मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *