पल्लू। ग्राम पंचायतों के आगामी चुनाव को लेकर वार्ड पंचों के Ward-wise Reservation की स्थिति सामने आ गई है। दिनांक 24/09/2026 को पंचायत समिति पल्लू सहित अन्य पंचायत समितियों के सभी वाडों की लॉटरी भी निकाली जा चुकी है। पल्लू पंचायत समिति के ग्राम पंचायतवार वार्डों के आरक्षण की बात करें तो कुल 227 वार्डों की स्थिति लॉटरी के बाद साफ हो गई है। पंचायत समिति के सभी सरपंंचों की सूची पहले ही जारी कर दी गई है।
UR, SC, OBC, Woman, SC Woman और OBC Woman श्रेणियों में वार्डों का आरक्षण दर्शाया गया है। उपखंड अधिकारी, रावतसर लॉटरी की प्रक्रिया के बाद सूची जारी कर दी है।
वार्डों के आरक्षण की सूची सामने आने के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में संभावित Ward Panch candidates और स्थानीय चुनावी समीकरणों को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आरक्षित वार्डों में संबंधित category के उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकेंगे, जबकि महिला आरक्षण वाले वार्डों में महिला उम्मीदवारों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।