हनुमानगढ़, 30 अक्टूबर। जिले में सक्रिय अपराधी गिरोहों पर सख्त कार्रवाई के तहत हनुमानगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी हरीशंकर के निर्देशन और नवगठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) हनुमानगढ़ के सहयोग से गोगामेड़ी थाना पुलिस ने रोहित गोदारा/वीरेंद्र चारण गैंग के 6 शूटरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 विदेशी पिस्टल, 5 मैगजीन और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री हेमंत शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, सट्टा, जुए और संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में सक्रिय रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों की निगरानी हेतु एजीटीएफ टीम द्वारा लगातार सूचनाएं विकसित की जा रही थीं।
मुखबिर से सूचना मिली कि रोहित गोदारा, वीरेंद्र चारण और महेंद्र सहारण गैंग से जुड़ा विकास उर्फ राजू उर्फ पवन उर्फ शूटर पुत्र निहाल सिंह जाट, निवासी उज्जलवास, अपने साथियों के साथ बड़ी वारदात की फिराक में है।
इस पर थानाधिकारी लालबहादुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही की और गांव रामगढ़ के पास संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं।
1. विकास उर्फ राजू उर्फ पवन उर्फ शूटर पुत्र निहालसिंह जाट (29 वर्ष), निवासी उज्जलवास थाना गोगामेड़ी
2. राजेश पुत्र धर्मपाल जाट (22 वर्ष), निवासी चाहरवाला थाना नाथूसरी चौपटा, जिला सिरसा (हरियाणा)
3. राजूराम पुत्र किशनलाल जाट (22 वर्ष), निवासी नोयडा चक जैतपुर थाना महाजन, जिला बीकानेर
4. रूपेंद्र पुत्र पवनकुमार जाट (20 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 03 जैतपुर थाना महाजन, जिला बीकानेर
5. मुकेश पुत्र हनुमान नायक (19 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 06 पूरबसर थाना पल्लू, जिला हनुमानगढ़
6. पार्थ राठौड़ पुत्र भगवानसिंह राजपूत (20 वर्ष), निवासी जैतपुर थाना महाजन, जिला बीकानेर
7. एक नाबालिग आरोपी निरुद्ध किया गया।
पूर्व में भी हत्या, आर्म्स व फिरौती जैसे प्रकरण
मुख्य आरोपी विकास उर्फ राजू उर्फ पवन उर्फ शूटर थाना गोगामेड़ी का एचएस अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट, फिरौती और लूट जैसे गंभीर अपराधों के करीब दर्जनभर प्रकरण दर्ज हैं।
मुकदमा दर्ज
इन आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5), 111, 112, 190, 61, 351 भादसं, तथा धारा 3/25(6), 3/25(8) सहपठित 35 आयुध अधिनियम 1959 (संशोधित 2019) के तहत मुकदमा संख्या 251/2025 दर्ज कर, जांच थाना खुईयां में प्रारंभ की गई है।
—
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में शामिल रहे

थानाधिकारी लालबहादुर चंद्र, एसआई रतनलाल, हेडकांस्टेबल गजानंद (180), कांस्टेबल मोनू (406), नरसीराम (1264), सतवीर (246), विनोद (1192), बाबूलाल (905), नारायण सिंह (1196), राजेंद्र कुमार (1270) सहित गोगामेड़ी थाना पुलिस की टीम।
विशेष सहयोग:
डीएसपी रणवीर साई, एजीटीएफ हनुमानगढ़ की टीम, थाना खुईयां, थाना पल्लू, जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर एवं थाना रावतसर पुलिस टीम।
विशेष भूमिका:
मुख्य सूचना देने वाले कांस्टेबल मोनू (406), थाना गोगामेड़ी।
Rajasthan Sutra सच्चाई, सरोकार और संवाद