... गवर्नमेंट हॉस्पिटल विकास समिति, पल्लू की द्वितीय बैठक सम्पन्न, पल्लू के भामाशाहों ने दिया दिल खोल दिया सहयोग - Rajasthan Sutra

गवर्नमेंट हॉस्पिटल विकास समिति, पल्लू की द्वितीय बैठक सम्पन्न, पल्लू के भामाशाहों ने दिया दिल खोल दिया सहयोग

पल्लू. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पल्लू में रविवार को “गवर्नमेंट हॉस्पिटल विकास समिति, पल्लू” की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक का आयोजन डॉ. विपिन कुमार (चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, सीएचसी पल्लू) के नेतृत्व में किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रमेश्वर जी ढाका (अध्यक्ष) ने की।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष: कृष्ण खदरिया, सचिव: मेहरचंद न्यौल रहे।

ग्राम पल्लू के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, भामाशाहों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वसम्मति से समिति का विधिवत गठन किया गया, जिसका उद्देश्य अस्पताल को आधुनिक, सुसज्जित एवं जनसेवा का आदर्श केंद्र बनाना है।

बैठक के मुख्य उद्देश्य एवं विकास कार्य बिंदु:

1. अस्पताल परिसर का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार एवं सौंदर्यीकरण।
2. शुद्ध पेयजल एवं शीतल जल हेतु जलघर एवं वाटर कूलर की स्थापना।
3. रोगियों व परिजनों के लिए प्रतीक्षालय (शेड) निर्माण कार्य।
4. आवश्यक चिकित्सा उपकरणों व फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
5. अस्पताल परिसर में हरित क्षेत्र एवं स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देना।
6. अस्पताल को NQAS मानकों के अनुरूप विकसित कर प्रमाणन हेतु तैयारी।

प्रमुख सहयोगी भामाशाह, समाजसेवी एवं उनके योगदान:

1. श्री जगदीश जी स्वामी – मुख्य गेट पर लोहे का शेड निर्माण, अनुमानित लागत ₹4,00,000
2. श्री ताराचंद जी थालौड़ – इलेक्ट्रॉनिक सफाई मशीन ₹1,50,000
3. श्री सुभाष जी गवारिया – ECG BPL मशीन ₹90,000
4. श्री केशव पंचारिया – नेबुलाइज़र मशीन ₹2,500
5. श्री लालचंद बिजारणियां मेमोरियल शिक्षा समिति, पल्लू – ₹51,000 एवं पौधारोपण व रखरखाव का संपूर्ण कार्य
6. श्री जगदीश जी जोशी – ₹51,000
7. श्री शंकर जी नाई – ₹51,000
8. श्री सोहन जी बिजारणियां – ₹21,000
9. श्री बीरबल राम जी थालौड़ – ₹21,000
10. श्री मनफूल जी सिहाग – ₹21,000
11. श्री सराज खान जोड़ा – ₹11,000
12. श्री ओंकार सिंह राठौड़ – ₹11,000
13. श्री ओम जी बिजारणियां – ₹11,000
14. रामा टेंट हाउस – ₹11,000
15. श्री शेराराम जी ढूकिया – ₹11,000
16. श्री लादूराम जी भोभरिया – ₹11,000
17. श्री नन्दराम जी ढूकिया – ₹11,000
18. श्री शंकरलाल भोभरिया – ₹11,000
19. श्री चरण सिंह जी सिहाग – ₹11,000
20. श्री सुखराम जी बिस्सू – ₹11,000
21. श्री जसवीर सिंह – ₹5,100

आज की इस बैठक में भी दानदाताओं ने खुलकर सहयोग किया, जिसमें लगभग ₹10 लाख की सहयोग राशि भामाशाहों द्वारा एकत्रित की गई।

समिति का उद्देश्य:

समिति अस्पताल के भौतिक एवं तकनीकी विकास कार्यों के साथ-साथ जनसहयोग आधारित सुविधा सुधार योजनाओं पर कार्य करेगी।
भविष्य में समिति द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य शिविर, प्रसव कक्ष सुधार, प्रतीक्षालय निर्माण, पौधारोपण अभियान जैसे सामाजिक कार्य संचालित किए जाएंगे।

बैठक का समापन:

बैठक का समापन पंचायत समिति रावतसर के प्रधान श्री धर्मपाल सिहाग द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
उन्होंने कहा कि “यह प्रयास अस्पताल प्रभारी डॉ. विपिन कुमार, समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासियों के सहयोग से एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा, जो पल्लू अस्पताल को एक आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।”

इस अवसर पर सीएचसी पल्लू से रोहिताश (सेक्टर हेल्थ सुपरवाइज़र), महेन्द्र कुमार (डीईओ, पल्लू), शौकत अली, सुनील कुमार (नर्सिंग ऑफीसर) सहित अनेक गणमान्य नागरिक चंदूराम सिहाग, श्रवण खालिया, पल्लू सरपंच प्रतिनिधि अनिरुद्ध जोशी, तरुण गर्वा, देवीलाल बिस्सू, जयकरण मान, गंगाराम ढूकिया, अमरसिंह जाखङ, हंसराज बाना, हनुमान सिंह, मुकेश सिहाग, जितेंद्र, महावीर ढूकिया, लादूराम बाना, सुरेंद्र जाखड़, धर्मपाल जाखड़, राजाराम जाजड़ा आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

कर्नाटक: कोप्पल में Israeli Tourist गैंगरेप और हत्या केस में तीन दोषियों को फांसी

कोप्पल की अदालत का यह फैसला सख्त न्याय का उदाहरण है, जिसमें Israeli tourist गैंगरेप और हत्या केस को Rarest of Rare मानते हुए तीन दोषियों को मौत की सजा दी गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *