... ढाणी लेगा में जनसेवा की मिसाल: स्वर्गीय रूप राम लेगा के पुत्रों ने स्कूल व गोशाला के लिए दान की 2 बीघा भूमि - Rajasthan Sutra

ढाणी लेगा में जनसेवा की मिसाल: स्वर्गीय रूप राम लेगा के पुत्रों ने स्कूल व गोशाला के लिए दान की 2 बीघा भूमि

पल्लू (हनुमानगढ़). ढाणी लेगा के पूर्व उप-सरपंच स्वर्गीय श्री रूप राम लेगा जी का जीवन सादगी, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा। अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्राम विकास, गरीबों की सेवा और आपसी भाईचारे को सर्वोपरि रखा। ढ़ाणी लेघान के ग्रामीणों ने बताया कि उनके देहांत से पूरे ग्राम समाज को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

स्वर्गीय श्री रूप राम लेगा जी के आदर्शों को जीवित रखते हुए उनके सुपुत्र कृष्ण कुमार, रामलाल एवं अमराराम लेगा ने ग्रामहित में कुल 2 बीघा भूमि दान की है। इसमें 1 बीघा भूमि विद्यालय (School) के लिए तथा 1 बीघा भूमि गोशाला (Gaushala) के लिए समर्पित की गई है। यह दान शिक्षा के प्रसार और गौ-सेवा जैसे लोककल्याणकारी कार्यों के प्रति परिवार की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आज के समय में जब व्यक्तिगत स्वार्थ को प्राथमिकता दी जाती है, ऐसे में शिक्षा और पशुसेवा, गौसेवा हेतु भूमि दान करना अत्यंत प्रेरणादायक कदम है। इस पहल से ढाणी लेगा के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ मिलेंगी, वहीं गोशाला के माध्यम से गौवंश की समुचित सेवा व संरक्षण संभव हो सकेगा।

विज्ञापन

समस्त ग्रामवासी ढाणी लेगान द्वारा स्वर्गीय श्री रूप राम लेगा जी के सुपुत्रों कृष्ण कुमार, रामलाल एवं अमराराम लेगा के इस पुण्य कार्य की हृदय से सराहना की गई और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।
निस्संदेह, ऐसे लोकहितकारी कार्य ही महान आत्माओं को दी जाने वाली सच्ची श्रद्धांजलि होते हैं।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *