... सिरोही: NCB और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ - Rajasthan Sutra

सिरोही: NCB और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़

सिरोही | जिले के एक सुदूर गाँव में नशे के कारोबार पर बड़ा पर्दाफाश हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने एक फार्महाउस में चल रही गुप्त प्रयोगशाला पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में रसायन और उपकरण जब्त किए हैं।

कार्रवाई के दौरान सैकड़ों किलोग्राम रसायन बरामद हुए, जिनसे करीब 100 किलोग्राम मेफेड्रोन तैयार किया जा सकता था। इसकी बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग ₹40 करोड़ बताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार यह प्रयोगशाला पूरी तरह से प्रोफेशनल तरीके से तैयार की गई थी, जहाँ केमिकल्स ड्रमों में भरे मिले और उत्पादन के लिए आवश्यक लैब उपकरण व्यवस्थित रूप से लगे हुए थे।

टीम ने मौके से मास्टरमाइंड सहित पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और एनसीबी अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि रसायन कहां से लाए जाते थे, नेटवर्क किन राज्यों तक फैला है और तैयार माल की सप्लाई किन-किन चैनलों से की जाती थी

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सिंथेटिक नशे के खिलाफ अब तक की बड़ी सफलताओं में से एक है और जिले में ऐसे नेटवर्क पर आगे भी सख्त निगरानी जारी रहेगी।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *