... पल्लू: नवनिर्वाचित हनुमानगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने मां ब्रह्माणी मंदिर में की पूजा, चोरी के मामले में कार्रवाई की उठी मांग - Rajasthan Sutra

पल्लू: नवनिर्वाचित हनुमानगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने मां ब्रह्माणी मंदिर में की पूजा, चोरी के मामले में कार्रवाई की उठी मांग

पल्लू/हनुमानगढ़। नवनिर्वाचित हनुमानगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर मंगलवार को पल्लू पहुंचे, जहां उन्होंने मां ब्रह्माणी मंदिर में धोक लगाकर क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस हनुमानगढ़ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के गुलाबगढ़ रिसोर्ट, पल्लू पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, किसान प्रतिनिधि और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। मनीष मक्कासर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के मुद्दों को मजबूती से उठाने का भरोसा भी दिलाया।

किसान नेता गौरी शंकर थोरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर बताया कि लगभग दो महीने पहले मंदिर से 10 किलो चांदी चोरी हो गई थी, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं दिखाई दे रही।

गुलाबगढ़ पैलेस में स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पल्लू थाने के बाहर एक दिन का ‘सद्बुद्धि हवन’ और जागरण करेंगे।

पल्लू सरपंच प्रतिनिधि देवकीनंदन जोशी ने कहा कि मां ब्रह्माणी का यह मंदिर करीब 700 वर्ष पुराना है और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था इससे जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर चोरी होना और महीनों बाद भी मुख्य आरोपी का पुलिस के हाथ न लगना पूरे क्षेत्र की भावनाओं को आहत करता है। ग्रामीणों में इस मुद्दे को लेकर गहरी नाराजगी और आक्रोश है।

मंदिर प्रबंधन और ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे प्रशासनिक स्तर पर दबाव बनाकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *