... पल्लू के बुडानियां हॉस्पिटल का फ्री चिकित्सा शिविर संपन्न, 127 मरीजों ने लिया लाभ - Rajasthan Sutra

पल्लू के बुडानियां हॉस्पिटल का फ्री चिकित्सा शिविर संपन्न, 127 मरीजों ने लिया लाभ

पल्लू। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बुडानिया हॉस्पिटल एवं कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पीटल बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों के लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।

बुडानिया हॉस्पिटल के निदेशक विजय बुडानियां ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान कुल 127 मरीजों ने चिकित्सा परामर्श और जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में सामान्य रोगों के साथ-साथ हड्डी, जोड़ों और अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान जिन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, उन्हें मुख्यमंत्री आयुश्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत बीकानेर के प्रसिद्ध कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पीटल में निशुल्क ऑपरेशन के लिए प्रेरित किया गया, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी व्यक्ति बेहतर इलाज से वंचित न रहे।

विजय बुडानियां ने कहा कि उनका अस्पताल पहले दिन से ही पल्लू क्षेत्र को स्वस्थ और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आमजन तक बेहतर उपचार पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

स्वास्थ्य शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों ने बुडानिया हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PMFBY Scam: फसल बीमा की सबसे बडी FIR में वो कौन लोग है जिनपर लगे है फसल बीमा क्‍लेम के लिए फर्जीवाडे के आरोप

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जी क्लेम का खुलासे के बाद SBI …

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *