... हनुमानगढ़ पुलिस में फेरबदल — 12 पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी, सुरेश मील होंगे पल्लू के थानाधिकारी - Rajasthan Sutra

हनुमानगढ़ पुलिस में फेरबदल — 12 पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी, सुरेश मील होंगे पल्लू के थानाधिकारी

हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ कार्यालय की ओर से शनिवार को पुलिस निरीक्षकों के व्यापक तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत 12 पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी सूची के अनुसार —

  • जगदीश प्रसाद, अपराध सहायक से स्थानांतरित होकर थानाधिकारी पीलीबंगा नियुक्त किए गए हैं।
  • रजनदीप कौर, पुलिस लाइन हनुमानगढ़ से थानाधिकारी महिला थाना हनुमानगढ़ बनाई गई हैं।
  • जगदीश सिंह गोदारा, पुलिस लाइन से थानाधिकारी तलवाङा नियुक्त हुए हैं।
  • लखवीर सिंह, पुलिस लाइन से थानाधिकारी भीरानी बनाए गए हैं।
  • राधेश्याम थालोङ, पुलिस लाइन से थानाधिकारी खुईयां नियुक्त हुए हैं।
  • सुरेश कुमार मील, नहरी सुरक्षा थाना नोहर से थानाधिकारी पल्लू बनाए गए हैं।
  • ललिता राठौड़, पुलिस लाइन से थानाधिकारी साइबर नियुक्त हुई हैं।
  • चन्द्रकला, पुलिस लाइन से थानाधिकारी गोगामेङी बनाई गई हैं।
  • सुभाषचंद कच्छावा, थानाधिकारी महिला थाना हनुमानगढ़ से अपराध सहायक बनाए गए हैं।
  • कैलाशचंद्र, थानाधिकारी पीलीबंगा से थानाधिकारी फेफाना नियुक्त हुए हैं।
  • रामचंद्र कस्वां, थानाधिकारी रावतसर से थानाधिकारी हनुमानगढ जंक्शन बनाए गए हैं।
  • इश्वरानंद, थानाधिकारी नोहर से थानाधिकारी रावतसर बनाए गए हैं।

यह आदेश जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ हरीशंकर द्वारा 8 नवंबर 2025 को जारी किया गया है। इन तबादलों के साथ ही जिले के कई थानों में नए प्रभारियों की तैनाती हो गई है, जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन में नई कार्यशैली और जिम्मेदारियों का बंटवारा देखने को मिलेगा।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *