... जयपुर सेंट्रल जेल से फरारी का बड़ा खुलासा: इलाज के बहाने होटल पहुंचाए गए कैदी, 5 पुलिसकर्मी समेत 13 गिरफ्तार - Rajasthan Sutra

जयपुर सेंट्रल जेल से फरारी का बड़ा खुलासा: इलाज के बहाने होटल पहुंचाए गए कैदी, 5 पुलिसकर्मी समेत 13 गिरफ्तार

जयपुर, जयपुर सेंट्रल जेल से इलाज के नाम पर कैदियों को बाहर निकालकर होटलों में वीआईपी ट्रीटमेंट दिलवाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। लालकोठी थाना पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 पुलिसकर्मी, 4 बंदी और 4 उनके परिजन व साथी शामिल हैं।

गहरी साजिश: जेल प्रशासन, डॉक्टर और पुलिस गार्ड सब शामिल

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह फरारी योजना जेल प्रशासन, पुलिस गार्ड, डॉक्टरों और बंदियों के परिजनों की मिलीभगत से रची गई थी। योजना के अनुसार बंदियों को इलाज के बहाने SMS अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें होटलों में वीआईपी सुविधाएं दी गईं। वहां उनकी महिला मित्रों और परिजनों से मुलाकात करवाई जा रही थी।

पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना

DCP ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 24 अप्रैल को एक मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ बंदी इलाज के बहाने SMS अस्पताल लाकर फरार कराए जा रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पता चला कि चार बंदी – रफीक उर्फ बकरी, भंवरलाल, अंकित बंसल और करण गुप्ता – अस्पताल से पुलिस गार्ड की मिलीभगत से फरार हो गए थे।

वाहन मिला, बंदी और गार्ड लापता

जिस वाहन से बंदियों को अस्पताल लाया गया था, वह मौके पर खड़ा मिला, लेकिन उसमें ना बंदी थे, ना ही उनके गार्ड। जांच तेजी से आगे बढ़ाई गई और रात तक चारों बंदी और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इन 13 लोगों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार चार बंदी:

  • रफीक उर्फ बकरी (40) – निवासी न्यू संजय नगर, जयपुर
  • भंवरलाल (33) – निवासी विजय गोविंदपुरा, जोबनेर
  • अंकित बंसल (33) – निवासी सोनीपत, हरियाणा
  • करण गुप्ता (29) – निवासी गोपालपुरा बायपास, जयपुर

गिरफ्तार पुलिसकर्मी:

  • सुरेश कुमार (52) – बागावास, कोटपूतली
  • मनोज कुमार (46) – जसाई, खैरथल
  • दिनेश कुमार (31) – कासली, कोटपूतली
  • अमित कुमार (31) – हसामपुर, सीकर
  • विकास कुमार (35) – दयाल की नागल, सीकर

गिरफ्तार परिजन/सहयोगी:

  • हिना (35) – रफीक की पत्नी, निवासी संजय नगर
  • रमजान (30) – रफीक का रिश्तेदार, निवासी संजय नगर
  • आकाश बंसल (21) – अंकित का भाई, निवासी सोनीपत
  • राहुल (26) – अंकित का दोस्त, निवासी सोनीपत

गहराई से होगी जांच

DCP तेजस्वनी गौतम ने बताया कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। जेल प्रशासन, डॉक्टरों और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है। कई परतों में फैली इस साजिश का पूरा नेटवर्क सामने लाया जाएगा।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

भारत माला के पास मिला व्यापारी का शव, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

देवासर के जिन्स व दूध व्यापारी का शव नोरंगदेसर के पास भारतमाला मार्ग किनारे मिला। शनिवार को सरदारशहर जाने की बात कहकर निकला था, रविवार को शव मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *