... चूरू में 'बस नंबर क्लोनिंग' का पर्दाफाश: एक ही नंबर से दौड़ रही थीं दो बसें - Rajasthan Sutra

चूरू में ‘बस नंबर क्लोनिंग’ का पर्दाफाश: एक ही नंबर से दौड़ रही थीं दो बसें

चूरू/साहवा। राजस्थान के चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र में परिवहन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से चल रही दो बसों को जब्त किया है। यह कार्रवाई डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह के नेतृत्व में साहवा बस स्टैंड पर की गई।

जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान बस नंबर आरजे 49 पीए 5551 को रोका गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इसी नंबर की एक और बस बस स्टैंड के पीछे खड़ी मिली। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों बसों पर 2016 से रोड टैक्स बकाया चल रहा है।

जांच में यह भी सामने आया कि इन बसों के इंजन और चैसिस नंबर पर वेल्डिंग कर दी गई है, जिससे वास्तविक रजिस्ट्रेशन की पहचान नहीं हो सकी। परिवहन विभाग को शक है कि ये बसें चोरी की हो सकती हैं या कबाड़ से खरीदकर फर्जी नंबर डालकर चलाई जा रही थीं।

परिवहन विभाग ने बस मालिक पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही पुलिस ने राजस्व हानि पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों बसों को सीज कर डीटीओ कार्यालय में खड़ा करवा दिया गया है।

इसी नंबर से चल रही तीसरी बस की तलाश अब भी जारी है। बता दें कि यह इंस्पेक्टर रोबिन सिंह द्वारा एक ही नंबर से चल रही बसों के खिलाफ की गई तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *