... MD कॉलेज पल्लू में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन उत्साह के साथ संपन्न - Rajasthan Sutra

MD कॉलेज पल्लू में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन उत्साह के साथ संपन्न

पल्लू, 27 नवंबर | M. D. महाविद्यालय पल्लू में आयोजित चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पूरे दिन कैंपस में प्रतिस्पर्धा का उत्साह और जोश छाया रहा।

महिला वर्ग—तेज रफ्तार और शानदार खेल प्रदर्शन

200 मीटर दौड़ में शहनाज/महेंद्र कुमार ने बेहतरीन गति के साथ पहला स्थान हासिल किया। भूरी/आदराम दूसरे और चंद्रकला/साहब राम तीसरे स्थान पर रहीं।
तस्तरी फेंक में अर्चना/सुभाष प्रथम, चंद्रकला/साहब राम द्वितीय तथा मोनिका/अनूप सिंह तृतीय रहीं।
गोला फेंक स्पर्धा में मुस्कान ने प्रथम, भूरी ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चैस प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा विजेता रही, डीएमएलटी ने दूसरा और एमएससी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला कबड्डी में बीए चतुर्थ-पंचम सेमेस्टर की टीम ने शानदार खेल दिखाकर फाइनल में जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग—दौड़, क्रिकेट और चैस में कड़ा मुकाबला

पुरुष 200 मीटर में जीतराम प्रथम, फारूख द्वितीय और भोपाल तृतीय रहे।
400 मीटर दौड़ में भी जीतराम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पहला स्थान सुनिश्चित किया। कैलाश दूसरे और यादवेंद्र तीसरे नंबर पर रहे।
पुरुष चैस वर्ग में एमए प्रथम, एमएससी द्वितीय तथा बीएड तृतीय स्थान पर रहे।
पुरुष क्रिकेट में टीम सी ने टीम ए को हराकर जीत दर्ज की।
खो-खो प्रतियोगिता में बीए प्रथम और बीए तृतीय सेमेस्टर के बीच मुकाबला टाई रहा।

कॉलेज प्रबंधन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

कार्यक्रम के दौरान संरक्षक श्रवण खालिया, निदेशक देवेंद्र खालिया, प्राचार्य डॉ. साहब राम कुमावत और डॉ. महावीर प्रसाद पूनियां ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर प्राध्यापक चंद्रभान बिजारणिया, सुरेंद्र सहारण, मेहर चंद वर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह, लीलाधर बेनीवाल, भारत कुमार यादव, धनराज सुथार, भादर राम ढुकिया, राकेश, निशांत शर्मा, जैता शर्मा, सुदेशना सिहाग, पूनम लखोटिया, मोनिका, चंम्पा, विनोद कुमार, अजय सिहाग, रामचंद्र सहारण, मुकेश गोदारा, संभू दयाल, पूनम चंद, रोहिताश नैण, दुनीराम, विमला, मंजू और निहालचंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *