पल्लू (हनुमानगढ़)। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा संचालित विशेष राज्यव्यापी अभियान ‘न्याय आपके द्वार – लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान’ के तहत गुरुवार को एम.डी. कॉलेज, पल्लू में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ के सचिव श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया के निर्देशन में आयोजित हुआ।

सचिव तेनगुरिया ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि स्थायी लोक अदालतों का गठन आमजन की लोक उपयोगिता सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए किया गया है। इन अदालतों का उद्देश्य आम लोगों को वैकल्पिक, सरल एवं सौहार्द्रपूर्ण न्याय प्रक्रिया उपलब्ध कराना है, ताकि पानी, बिजली, रोडवेज, दूरसंचार, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित विवादों का शीघ्र समाधान हो सके।
उन्होंने बताया कि शहरीकरण और बढ़ती सरकारी सेवाओं की जटिलता के कारण जन शिकायतों में लगातार इजाफा हुआ है। ऐसे में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए 10 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक यह विशेष अभियान पूरे राजस्थान में चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में अनेक अधिकारी और शिक्षण संकाय रहे उपस्थित
कार्यक्रम में एमडी शिक्षण संस्था के निदेशक देवेंद्र खालिया, पल्लू तहसीलदार कुलदीप मीणा, थानाधिकारी सुरेश मील, पल्लू पीओ शीशपाल बाना, सीएचसी प्रभारी विपिन, ग्राम सेवक ओंकार चौधरी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. साहब राम कुमावत सहित कॉलेज के व्याख्याता मेहरचंद वर्मा, चंद्रभान बिजारणियां, सुरेंद्र सारण, राकेश खान, अजय सिहाग, धनराज सुथार, निशांत शर्मा, शिंभूदयाल पारीक, रामचंद्र सारण, भरत यादव, तथा देवेंद्र सिंह, लीलाधर बेनीवाल, विनोद गंडास, भादर राम ढूकिया, मुकेश गोदारा, पूनम चंद गोस्वामी, सुदेशन सिहाग, पूनम लखोटिया, जैता शर्मा, मोनिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मंच संचालन
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. महावीर पुनिया ने किया।
अतिथियों का स्वागत संस्था निदेशक देवेंद्र खालिया तथा प्राचार्य डॉ. साहब राम कुमावत द्वारा किया गया।
Rajasthan Sutra सच्चाई, सरोकार और संवाद