... कोटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 किलो से ज्यादा डोडा चूरा बरामद, हनुमानगढ़ के दो तस्कर गिरफ्तार - Rajasthan Sutra

कोटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 किलो से ज्यादा डोडा चूरा बरामद, हनुमानगढ़ के दो तस्कर गिरफ्तार

कोटा। नशे के खिलाफ कोटा पुलिस की सख्ती एक बार फिर बड़े खुलासे के रूप में सामने आई है। नयापुरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 19 किलो 170 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई थाना सीआई विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम नागाजी का बाग क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी दो संदिग्ध युवक नजर आए। रोककर तलाशी लेने पर उनके पास डोडा चूरा मिला। साथ ही आरोपियों से दो महंगे एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 5400 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

देवेंद्र सिंह उर्फ शीशा सिंह (34), निवासी पीलीबंगा, हनुमानगढ़

रवि नायक (32), निवासी पीलीबंगा, हनुमानगढ़

दोनों आरोपियों के खिलाफ हनुमानगढ़ जिले में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनसे सप्लाई चैन, खरीद-फरोख्त नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है। नयापुरा थाना पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *