... विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: पल्लू में मैपिंग से वंचित मतदाताओं के लिए विशेष शिविर आयोजित - Rajasthan Sutra

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: पल्लू में मैपिंग से वंचित मतदाताओं के लिए विशेष शिविर आयोजित

पल्लू। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision) के तहत मैपिंग से वंचित मतदाताओं के लिए पल्लू पंचायत मुख्यालय पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एईआरओ पायल अग्रवाल (तहसीलदार रावतसर) के निर्देशन में आयोजित हुआ।

निर्वाचन विभाग द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के क्रम में पल्लू क्षेत्र के 265 से अधिक मतदाता निर्धारित दस्तावेज़ों एवं शपथ पत्र के साथ शिविर में उपस्थित हुए और अपनी वोटर मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण करवाई। शिविर का मुख्य उद्देश्य उन मतदाताओं को राहत देना था, जो पूर्व में मैपिंग प्रक्रिया से वंचित रह गए थे।

एईआरओ पायल अग्रवाल ने बताया कि पल्लू तहसील के अनेक मतदाता मैपिंग से छूट गए थे, जिससे उन्हें नोहर और रावतसर के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पल्लू में ही विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसका स्थानीय लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।

शिविर के दौरान पंकज कुमार अध्यापक, दलवीर अध्यापक, प्रवीण कुमार निर्वाचन शाखा रावतसर, बीएलओ महावीर ढूकिया, उदाराम, अशोक, आनंद, रामनिवास, दुर्गाराम ढूकिया, सुमित एवं गोपीराम सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे और मतदाताओं की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूर्ण करवाया।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *