... माताजी मंदिर चोरी प्रकरण सहित अन्य मांगों को लेकर पल्लू थाने का घेराव कल - Rajasthan Sutra

माताजी मंदिर चोरी प्रकरण सहित अन्य मांगों को लेकर पल्लू थाने का घेराव कल

पल्लू । कस्बें में गत दिनों हुई चोरियों का खुलासा सहित अन्य मांगों को लेकर प्रायोजित पुलिस थाना घेराव प्रदर्शन कल यानी 03 नवंबर 2025 सोमवार को किया जायेगा। जिसकी तैयारियां चल रही है। माकपा नेता केशव पंचारिया ने बताया कि उन्होने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर लिया है, और इस प्रस्तावित घेराव प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक पहुंचेगे। धरने में कामरेड मंगेज चौधरी भी पहुंचेगे। वहीं पल्लू सहित आसपास के जनप्रतिनिधि भी इस घेराव में भाग लेंगे।

उन्होने बताया कि पल्लू क्षेत्र में कानून व्यवस्था चरमराइ हुई है, चोरों के हौंसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जबकि पल्लू के माताजी मंदिर के विशाल चोरी का अब तक पर्दाफाश नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करती है। पंचारिया ने बताया कि पल्लू क्षेत्र के धीरदेसर गांव में पिछले माह में बड़ी चोरी हुई थी उसका खुलासा भी अभी तक नहीं हुआ है, उसका खुलासा भी पल्लू पुलिस को शिघ्र करना होगा, वहीं बढ़ते नशे की रोकथाम, गस्त बढ़ाने की मांग मुख्य रूप से है, जिस पर ग्रामीणों में भारी आक्रोष है।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *