... सादुलशहर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, अबोहर के दो आरोपी गिरफ्तार - Rajasthan Sutra

सादुलशहर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, अबोहर के दो आरोपी गिरफ्तार

सादुलशहर। थाना सादुलशहर पुलिस ने कालूराम मेघवाल लूट एवं हत्या प्रकरण में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुमेर सिंह इंदा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लकी पुत्र अरुण सिंह एवं आदित्य पुत्र अनिल कुमार, दोनों निवासी अबोहर (पंजाब) हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पंजाब में एक अपराध करने के बाद फरार होकर सादुलशहर में अपने रिश्तेदार के यहां छिपे हुए थे। यहां आने के बाद जब उन्हें रुपयों की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने वार्ड नंबर 1 निवासी कालूराम मेघवाल को लूटने की योजना बनाई।

घटना 30 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे एसडीएम ऑफिस के पास हुई, जब दोनों ने कालूराम को रोककर उसके सिर पर डंडों से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 7200 रुपए लूटे और मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी सुमेर सिंह इंदा ने बताया कि पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले, संदिग्धों की मोटरसाइकिल का रूट चार्ट तैयार किया, और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों को अबोहर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने पहले कहां-कहां अपराध किए और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *