नोहर, हनुमानगढ़ | RajasthanSutra.com
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आज नोहर क्षेत्र में कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडीयनों द्वारा फैलाई जा रही अश्लीलता के खिलाफ मोर्चा खोला गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ऐसे कंटेंट निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
को दूषित कर रहे हैं कंटेंट क्रिएटर – सैनिक सुथार
एबीवीपी अध्यक्ष सैनिक सुथार ने बताया कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और पैसे के लालच में कुछ लोग समाज और संस्कृति को दूषित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग जुए और सट्टेबाजी के अवैध गेमिंग ऐप्स का खुलेआम प्रचार कर रहे हैं, जिससे हजारों घर बर्बाद हो चुके हैं।
धार्मिक प्रतीकों का मज़ाक, अश्लीलता का प्रदर्शन
सैनिक सुथार ने यह भी बताया कि भगवा वस्त्र पहनकर धार्मिक प्रतीकों की अवमानना की जा रही है और अश्लील कंटेंट बनाकर युवाओं को भटका रहे हैं। वहीं मादक पदार्थों का खुलेआम प्रदर्शन भी इन वीडियो में देखने को मिल रहा है।
युवतियों द्वारा अश्लील प्रदर्शन पर नाराज़गी
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ युवतियों द्वारा छोटे व भड़काऊ वस्त्र पहनकर अश्लील नृत्य व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं, जो समाज व संस्कृति के लिए अत्यंत घातक है। इससे सामाजिक ताना-बाना और पारिवारिक संस्कार प्रभावित हो रहे हैं।
SDM ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
ज्ञापन प्राप्त करते हुए उपखंड अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी अपील की कि समाज ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देने वालों का सामाजिक बहिष्कार करे और इन्हें अनफॉलो करे।
ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित रहे
इस अवसर पर राकेश जाखड़, शुभम जांगिड़, सुरेश सहारण, गगन भाम्भू, सुनील बेनिवाल, ओमप्रकाश मंडाड़, विपुल गोदारा, पिंकू न्योल, सुखदेव सैन, योगेश शर्मा, राकेश गोस्वामी सहित अनेक युवा मौजूद रहे।
Rajasthan Sutra सच्चाई, सरोकार और संवाद