... हनुमानगढ़ में पल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 136 किलो डोडा पोस्त समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त - Rajasthan Sutra

हनुमानगढ़ में पल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 136 किलो डोडा पोस्त समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

हनुमानगढ़, 11 नवम्बर। पल्लू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 136 किलो 685 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर लग्जरी कार में नशे का माल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने कार समेत डोडा पोस्त छिलका जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पल्लू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच खुईयां थानाधिकारी राधेश्याम को सौंपी है।

पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि जिला हनुमानगढ़ में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, हथियार, जुआ-सट्टा व संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पल्लू थाना प्रभारी श्री सुरेश मील के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। डीएसटी टीम हनुमानगढ़ के सहयोग से इस ऑपरेशन अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में संलिप्त नेटवर्क की कड़ियां अब खंगाली जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने पल्लू-सरदारशहर रोड पर पुलिस थाने के आगे हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक फोरच्युनर कार (टोयोटा) को रूकवाकर तलाशी ली तो कार में बैठे महिला सहित तीनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें समय पर दबोच लिया। तलाशी में कार से कुल 136 किलो 685 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार हुए आरोपियों में अमनदीप सिंह पुत्र गुरुजीत सिंह जटसिख (31 वर्ष), निवासी टिब्बी, हरिसिंहवाला, थाना सर्दुलगढ़, जिला मानसा (पंजाब), सुमनप्रीत कौर पुत्री सुखमन्दर सिंह मेहरा सिख(19 वर्ष), निवासी भाट, पुलिस थाना नथाना, जिला बठिंडा (पंजाब) व राजेंद्र सिंह पुत्र बीकर सिंह (33 वर्ष), जटसिख निवासी राजगढ़ कुबे, थाना मोड़मंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) है।
कार्रवाई में पल्लू पुलिस की टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया है। टीम में थाधिकारी सुरेश मील, हैड कानि श्रवण कुमार, सुमन, कानि पुनम, हरि सिंह, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप व सुरेश कुमार शामिल रहे।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *