... हनुमानगढ़ के पल्लू कस्बे के माँ ब्रह्मणी मंदिर चोरी का खुलासा: अंतरराज्यीय गुलेल गैंग के तीन सदस्य पकङे, पांच फरार - Rajasthan Sutra

हनुमानगढ़ के पल्लू कस्बे के माँ ब्रह्मणी मंदिर चोरी का खुलासा: अंतरराज्यीय गुलेल गैंग के तीन सदस्य पकङे, पांच फरार

पल्लू (हनुमानगढ़)। हनुमानगढ़ जिले के पल्लू कस्बे के प्रसिद्ध माँ ब्राह्मणी मंदिर में 20 अक्टूबर की रात हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात के पीछे अंतरराज्यीय गुलेल गैंग का हाथ निकला है। हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने हरियाणा से गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने मंदिर से करीब 8 किलो चांदी के आभूषण, मूर्तियाँ, मुकुट और छत्र समेत कीमती सामान चुराया था।

चोरी की घटना का विवरण

20 अक्तूबर 2025 की रात 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच दो अज्ञात चोरों ने माँ ब्राह्मणी मंदिर में सेंध लगाई।
चोर लगभग 8 किलो चाँदी की मूर्तियाँ, मुकुट, छत्र और छोटे-छोटे आभूषण चुरा ले गए।
पल्लू निवासी सुरजन सिंह भाटी मंदिर पुजारी की रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 228/2025 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर एसपी हरी शंकर के आदेश पर विशेष टीम गठित की गई।
टीम में एसआई विजेंद्र शर्मा, कॉन्स्टेबल मनीष कुमार (2130), रमेश कुमार (249), हरलाल (668), सरजीत सिंह (794), शिशराम (481), ओमप्रकाश (692), सांवरमल (849), मनीषा (1182) व साइबर सैल के जवानों को शामिल किया गया।

ये आरोपीगण पुलिस के हथे चढ़े

  • 1. जगत सिंह उर्फ दीपक पुत्र धर्मसिंह बावरिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी नेहरूगढ़ (गांव गामडी), थाना कोसली, जिला रेवाड़ी, हरियाणा।
  • 2. सविता पत्नी जगत उर्फ दीपक बावरिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी नेहरूगढ़ (गांव गामडी), थाना कोसली, जिला रेवाड़ी, हरियाणा।
  • 3. पूजा पुत्री सत्यवीर पत्नी नवीन बावरिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी रामबास, थाना तिजारा, कोटपुतली हाल पङतल, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा।


इन तीनों को पुलिस ने 11 नवम्बर 2025 को दस्तयाब किया और प्रारंभिक पूछताछ में कई जिलों में वारदातों का खुलासा हुआ।

  • ये है फरार आरोपी
  • 1. काली पुत्री धनपत पत्नी सत्यवीर उर्फ अजीत बावरिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी पङतल, थाना कनीना, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा। [ काली बावरिया गैंग की मुखिया, जिस पर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित कई राज्यों में 60 मुकदमे दर्ज हैं।]
  • 2. अजीत पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 40 वर्ष, निवासी बावनिया, हाल पङतल, थाना कनीना, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा।
    [40 मुकदमों में वांछित, वर्तमान में फरार।]
  • 3. विजय पुत्र सत्यवीर उर्फ अजीत बावरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी पङतल, थाना कनीना, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा।
    [10 मुकदमों में वांछित, फरार।]
  • 4. पिंकी पुत्री सत्यवीर उर्फ अजीत बावरिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी पङतल, थाना कनीना, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा।
  • 5. सिया पत्नी विजय उर्फ विजया बावरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी पङतल, थाना कनीना, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा।

गैंग की वारदात का तरीका

कुख्यात काली बावरिया (गुलेल गैंग) अपनी जाति के गरीब व्यक्तियों को शामिल कर मंदिरों, खेतों और घरों में चोरी कराती थी।
वे पहले गाँवों में मजदूरी या मेला देखने के बहाने डेरा डालते, फिर रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते।
यह गैंग राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश तक सक्रिय है।

अब तक के वारदात खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में इन जिलों की वारदातें भी सामने आई हैं:
1. मुकदमा 105/2025 – थाना कालू, जिला बीकानेर

2. मुकदमा 174/2025 – थाना साहवा, जिला चूरू

3. मुकदमा 144/2025 – थाना गजनेर, जिला बीकानेर

4. मुकदमा 220/2025 – थाना हमीरवास, जिला चूरू

5. मुकदमा 282/2025 – थाना महेंद्रगढ़ सदर, हरियाणा

इन मामलों की जांच जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “माँ ब्राह्मणी मंदिर में हुई चोरी की वारदात धार्मिक आस्था से जुड़ी थी। हमारी टीम ने तकनीकी साक्ष्य और निरंतर प्रयासों से अंतरराज्यीय गिरोह को बेनकाब किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है

हनुमानगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट समन्वय और तकनीकी निगरानी से इस बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *