... एलबीएम स्कूल के दो पूर्व छात्र भारतीय वायु सेना में चयनित, पल्लू क्षेत्र का गौरव बढ़ाया - Rajasthan Sutra

एलबीएम स्कूल के दो पूर्व छात्र भारतीय वायु सेना में चयनित, पल्लू क्षेत्र का गौरव बढ़ाया

पल्लू (हनुमानगढ़)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित एल.बी.एम. स्कूल ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्कूल के दो पूर्व छात्र—घनियासर निवासी मनोज गोदारा (साइंस बैच 2023–24) और पल्लू निवासी मोहित सिंह (साइंस बैच 2022–23)—भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में चयनित हुए हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

मनोज और मोहित दोनों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और देश की सेवा के सपने को साकार करने की दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह सफलता हासिल की है। चयन की सूचना मिलते ही उनके गांवों और विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया।

विद्यालय के प्राचार्य नोरंगलाल बिजारणियां ने बताया कि एलबीएम स्कूल विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ जीवन–कौशल और अनुशासन का संतुलित माहौल प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्कूल की प्राथमिकता हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना रही है, और इन छात्रों की सफलता इसी का उत्तम प्रमाण है।

विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल करियर और भारतीय वायु सेना में सफल सेवाकाल की कामना की है।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PMFBY Scam: फसल बीमा की सबसे बडी FIR में वो कौन लोग है जिनपर लगे है फसल बीमा क्‍लेम के लिए फर्जीवाडे के आरोप

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जी क्लेम का खुलासे के बाद SBI …

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *