... सील टैंकर में ‘डीजल’ बना पानी! नीलामी से पहले खुला राज, पल्लू पुलिस की निगरानी पर फिर सवाल - Rajasthan Sutra

सील टैंकर में ‘डीजल’ बना पानी! नीलामी से पहले खुला राज, पल्लू पुलिस की निगरानी पर फिर सवाल

पल्लू (हनुमानगढ़)। महादेव होटल की आड़ में पकड़ी गई अवैध डीजल फैक्ट्री के मामले में एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। करीब छह माह पहले बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम द्वारा जब्त किया गया 40,200 लीटर अवैध डीजल, जो पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस की निगरानी में सील कर रखा गया था, अब पानी में तब्दील होता नजर आया है।

मंगलवार को जब जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील घोड़ेेला अपनी टीम के साथ जब्त डीजल की नीलामी के लिए पहुंचे, तो जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। सील किए गए टैंकर को खोल कर सैंपल लिया गया, जिसमें करीब 80 प्रतिशत पानी पाए जाने के बाद नीलामी प्रक्रिया तत्काल रोक दी गई।

जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील घोड़ेेला ने कहा

जब यह डीजल जब्त किया गया था, उस समय यह पूरी तरह डीजल था। अब इसमें पानी कैसे मिला, यह गंभीर जांच का विषय है।

पुलिस निगरानी पर गंभीर सवाल

यह पूरा मामला पल्लू थाना पुलिस की निगरानी में था। ऐसे में सील टैंकर में डीजल की जगह पानी मिलने से स्थानीय पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह आशंका जताई जा रही है कि

क्या जब्त डीजल के साथ छेड़छाड़ हुई?
क्या अवैध रूप से डीजल निकालकर पानी भरा गया?
या फिर यह किसी बड़े स्तर की अंदरूनी मिलीभगत का मामला है?

फिर खुल सकती है जांच

सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब उच्च स्तर तक पहुंच सकता है और पूरे सील मैकेनिज्म, निगरानी व्यवस्था एवं जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा सकती है। यदि लापरवाही या अनियमितता साबित होती है, तो कड़ी विभागीय कार्रवाई भी संभव है।

पहले ही करोड़ों का घोटाला

गौरतलब है कि यह वही मामला है, जिसमें महादेव होटल की आड़ में चल रही अवैध डीजल फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ था अंतरराज्यीय डीजल माफिया नेटवर्क सामने आया था करोड़ों रुपये के अवैध डीजल और उपकरण जब्त किए गए थे अब उसी जब्त डीजल का “गायब हो जाना” पूरे सिस्टम की पोल खोलता नजर आ रहा है। Rajasthan Sutra इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही जांच आगे बढ़ेगी, सच सामने लाया जाएगा।

इन मामले से जुडी ;यह खबर भी पढ़े – महादेव होटल की आड़ में चल रही थी अवैध डीजल फैक्ट्री, 40,200 लीटर जब्त – बीकानेर स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई….

इस खबर का वीडियो यहाँ देखें….

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PM Fasal Bima Yojana Scam: राजस्थान में सबसे बड़ी FIR, SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोग घेरे में

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े कथित घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी FIR दर्ज होने से बैंकिंग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। SBI पल्लू शाखा सहित 166 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *