जयपुर। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री फ्री बिजली योजना अब औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इसके तहत प्रति माह 150 यूनिट तक की खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलेगी।
राजस्थान डिस्कॉम्स की चेयरमैन आरती डोगरा ने योजना की ऑपरेशनल गाइडलाइन जारी कर दी है।
ऐसे मिलेगा लाभ — सोलर पैनल जरूरी
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि फ्री बिजली योजना से लाभ पाने के लिए उपभोक्ताओं को पहले अपनी छत पर सोलर पैनल लगाना होगा।
सोलर पैनल उन्हीं उपभोक्ताओं के लगाए जाएंगे जिनके पास खुद की छत है, यानी किरायेदार या बिना छत वाले परिवार इस चरण में पात्र नहीं होंगे।
डबल सब्सिडी का फायदा — पहले खर्च, बाद में रिफंड
1.1 किलोवाट के रूफटॉप सोलर सिस्टम पर उपभोक्ताओं को मिलेगा:
₹33,000 की केंद्र सरकार सब्सिडी (पीएम सूर्यघर योजना के तहत)
₹17,000 की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार की ओर से
उपभोक्ता को पहले अपने खर्चे पर सोलर सिस्टम लगाना होगा।
इसके बाद जब केंद्र की ₹33,000 सब्सिडी PM Suryaghar Portal के माध्यम से जारी हो जाएगी, तब संबंधित डिस्कॉम उपभोक्ता के खाते में राज्य की ₹17,000 सब्सिडी ट्रांसफर करेगा।
पोर्टल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
सभी पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ उठाने के लिए
PM Suryaghar Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
योजना की प्रमुख बातें:
- राजस्थान में 150 यूनिट तक बिजली फ्री
- खुद की छत पर सोलर लगाना होगा
- पहले खर्च, बाद में खाते में सब्सिडी
- 1.1 kW सिस्टम पर ₹50,000 तक की कुल सब्सिडी
- डिस्कॉम करेगा स्टेट सब्सिडी ट्रांसफर
Rajasthan Sutra सच्चाई, सरोकार और संवाद