... दशनाम गोस्वामी सभा समिति राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारी मनोनीत, नई टीम की घोषणा - Rajasthan Sutra

दशनाम गोस्वामी सभा समिति राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारी मनोनीत, नई टीम की घोषणा

जयपुर। दशनाम गोस्वामी सभा समिति, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महंत बाबू भारती ने संगठन प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। इस मनोनयन के माध्यम से संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूती देने और समाज के हितों को संगठित रूप से आगे बढ़ाने का उद्देश्य बताया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जोधपुर संभाग से श्री मांगी पुरी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं प्रदेश के विभिन्न संभागों से सात प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें देवासर (हनुमानगढ़) से श्री रामगिरी जी, राजसमंद से श्री प्रभु पुरी जी, जयपुर से श्री जगदीश पुरी जी, कोटा से श्री संतोष पुरी जी, धौलपुर से वैद्य वासुदेव जी गोस्वामी तथा अजमेर संभाग से प्रो. धीरज पुरी जी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही संगठन ने नए संभागों का गठन करते हुए सीकर संभाग से श्री गोपाल पुरी जी और पाली संभाग से महंत जेठू भारती जी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि बांसवाड़ा संभाग का पद फिलहाल रिक्त रखा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति भी शीघ्र की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष महंत बाबू भारती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समाज की एकता, संगठन की मजबूती और जनहितकारी कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि दशनाम गोस्वामी समाज के विकास और सम्मान के लिए संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

CBEO के आदेश की अवहेलना पर भड़का शिक्षक संघ, धांधूसर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पल्लू के धांधूसर स्कूल में सीबीईओ के आदेश के बावजूद अध्यापक को जॉइनिंग नहीं देने पर शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *