... संगरिया में जेबकतरी की वारदात का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार - Rajasthan Sutra

संगरिया में जेबकतरी की वारदात का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़. जिले के संगरिया कस्बे में जेबकतरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 18 नवंबर 2025 को श्री कृष्णलाल पुत्र सरदाराराम सुथार, निवासी जोधपुरीया (सिरसा, हरियाणा) ने संगरिया थाना पहुंचकर रिपोर्ट दी कि वह संगरिया में सामान खरीदने आया था। उसकी कमीज की साइड जेब में 51,400 रुपये एक लिफाफे में रखे हुए थे।

दोपहर करीब 1:15 बजे वह सिविल हॉस्पिटल के सामने स्थित सब्जी दुकान से सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान दो युवक उसकी जेब से रुपये से भरा लिफाफा चोरी कर ले गए। वारदात पास की दुकान पर लगे CCTV कैमरे में साफ कैद हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 612/2025, धारा 303(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान का दायित्व हैडकानि रीना मीणा को सौंपा गया।

मानवीय व तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

थानाधिकारी अमर सिंह (पु.नि.) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एएसआई देवेंद्र कुमार की टीम ने मानवीय मुखबिरी व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मामले की गहराई से जांच की। टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों, वायरल वीडियो और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पता लगाया।

पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

ये है गिरफ्तार आरोपी

  • जुगनु, पुत्र शंकरलाल बावरी (उम्र 22)
    निवासी गोलीयाना रोड, जैतो मंडी, फरीदकोट (पंजाब)
    हाल निवासी—क्वार्टर नंबर 29, बिहारी बस्ती, पुलिस लाइन के पास, वार्ड 57, सुरेसिया, हनुमानगढ़ जंक्शन
  • जगराज सिंह उर्फ अर्जुन, पुत्र राजाराम बावरी (उम्र 21)
    निवासी 28 वाली पुली के पास, वार्ड 14, विजय नगर
    हाल निवासी—वार्ड 57, सुरेसिया, पुलिस लाइन के पीछे, हनुमानगढ़ जंक्शन

दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है, और पुलिस चोरी की रकम की बरामदगी के भी प्रयास कर रही है।

ये है वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस की काबिल टीम

  • देवेंद्र कुमार, एएसआई
  • रीना मीणा, हैडकानि (179)
  • संजय, कानि 759
  • देशराज, कानि 650
  • नरेश, कानि 719
  • मनदीप सिंह, कानि 1157
    (पुलिस थाना संगरिया)

पुलिस टीम की तत्परता और तकनीकी जांच के चलते यह मामला जल्द ही सुलझा लिया गया।

WhatsApp खबर WhatsApp पर भेजें

Check Also

PMFBY Scam: फसल बीमा की सबसे बडी FIR में वो कौन लोग है जिनपर लगे है फसल बीमा क्‍लेम के लिए फर्जीवाडे के आरोप

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जी क्लेम का खुलासे के बाद SBI …

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *